Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुख्य आरोपी ओसामा के खुलासे के बाद भी आरोपी फरार ,मृतक की पत्नी का सवाल

ठाणे ( युनिस खान ) राबोडी इलाके के मनसे कार्यकर्ता जमील शेख की हत्या के पांच साल बाद फिर से मामले जिन्न उठ खड़े हुए हैं। मृतक जमील की हत्या के मुख्य आरोपी ओसामा शेख के कबूलनामे का वीडियो कोर्ट में पेश किया गया,  इसे जमील के परिवार ने पाया है। गिरफ्तारी से पहले हताश ओसामा ने कबूल किया कि नजीब मुल्ला और मोहसिन बाटला ने हत्या की सुपारी दी थी। इस आशय का खुलासा मृतक की पत्नी ने संवाददाता सम्मेलन में किया है।

         इस वीडियो के कारण पूर्व नगर सेवक नजीब मुल्ला और उनके सहयोगी मोहसिन बाटला एक बार फिर विवादों के भंवर में फंस गए हैं। मृतक जमील की पत्नी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आरोप लगाया कि पुलिस, सरकार और मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा दिए गए कार्रवाई के आश्वासन विफल हो गए हैं। खबर के बारे संपर्क करने पर नजीब मुल्ला से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन राजनीतिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी और वीडियो के बारे में बयान देंगे।                        गौरतलब है कि 2020 में, राबोडी के जमील शेख की दिनदहाड़े दोपहिया वाहन चलाते समय सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। पुलिस ने हत्या के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड और सुपारी लेने वाला ओसामा शेख फरार था। जमील की पत्नी और भाभी ने आरोप लगाया कि जमील शेख की हत्या में सुपारी लेने वाला उसी फरार आरोपी के वायरल वीडियो के कारण पांच साल से खुला घूम रहा है। हत्या के बाद जमील के परिवार ने नजीब मुल्ला का नाम लिया, लेकिन कोई ठोस सबूत न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद जमील के परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सरकार आते ही उन्होंने कार्रवाई का वादा किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का वादा भी विफल रहा और सरकार व पुलिस ने सहयोग नहीं किया।

      जमील शेख की हत्या के बाद यह साफ हो गया कि सुपारी दी गई थी। लेकिन सुपारी किसने दी यह रहस्य बना हुआ है। इस बीच हत्या के मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मुख्य मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। हत्या के बाद नजीब मुल्ला और मोहसिन ने उसे बैंकॉक में स्थायी निवास देने का वादा किया था। वादा पूरा नहीं करने पर मुख्य आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो में नजीब मुल्ला और मोहसिन बटला ने हत्या की सुपारी देने की बात की है। इसलिए ओसामा का एनकाउंटर करने की कोशिश की गई। उसने कहा है कि अगर मेरा एनकाउंटर होता है। इसलिए एक वीडियो वायरल किया गया कि नजीब मुल्ला और मोहसिन ही उसके लिए जिम्मेदार हैं। उसके बाद उसे 12 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमील की पत्नी ने जो वीडियो वायरल किया था, उसे ओसामा ने 2023 में वायरल किया था।

संबंधित पोस्ट

ओमरॉन हेल्थकेयर ने हाई क्वालिटी मेडिकल मॉलिक्यूलर सीव ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लॉन्च किया

Aman Samachar

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

Aman Samachar

दिग्गज फिल्म अभिनेता व नेता दिलीप कुमार ने ९८ वर्ष की आयु में ली आखरी सांस

Aman Samachar

धौरहरा के राम दुलार पटेल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेन्द्र प्रताप सिंह

Aman Samachar

 स्टूूडेंट्स के विकास के लिए नई एजुकेशनल पहल पर ज़ोर

Aman Samachar

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे – दत्ता घाडगे

Aman Samachar
error: Content is protected !!