Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

पनवेल [ युनिस खान , 22 अगस्त 2021] शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख के पद पर सी.पी.प्रजापति की नियुक्ति की गयी है। उत्तर रायगड जिला संपर्क प्रमुख दत्ताजी दलवी की सहमति से शिवसेना जिला प्रमुख रायगड शिरीष घरत  ने उनकी नियुक्ति किया है।
           शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर नियुक्ति करके हिंदी भाषियों का सम्मान बढ़ाने से प्रजापति समाज व हिंदीभाषियों ने ख़ुशी व्यक्त किया है। प्रजापति समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। रामदास शेवाले, योगेश तांडेल, श्री गुरुनाथ पाटील , यतिन देशमुख, रुपेश ठोबरे, डी.एन मिश्रा आदि शिवसेना नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रजापति, शिवसेना में हिंदी भाषियों को जोड़ने के साथ-साथ उनके लिए अच्छा कार्य करेंगे। प्रजापति की नियुक्ति पर सत्यनारायण शर्मा, प्रयाग साह, ओम प्रकाश जायसवाल, राजनाथ पासवान, विनोद प्रजापति, पारस सिंह, रविंद्र प्रजापति, सोनू प्रजापति आदि हिंदी भाषियों ने खुशी व्यक्त किया है। प्रजापति ने कहा है कि शिवसेना ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए इमानदारी पूर्वक कार्य कर पार्टी नेताओं की उम्मीदों प् खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

संबंधित पोस्ट

फनस्कूल ने खिलौनों और शिशु देखभाल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की

Aman Samachar

पनवेल के दर्जनों उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश 

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया

Aman Samachar

भारत में हर साल 1 लाख मरीजों को कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत- डॉ.नीता शाह

Aman Samachar

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar
error: Content is protected !!