Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर ऑनलाइन संभाषण

भिवंडी [ युनिस खान ] वर्तमान समय में युवाओं में रोजगार की समस्या के मद्देनजर  ‌लोकविकास बहुउद्देशीय संस्था ठाणे एवं आधार ग्लोबल फाउंडेशन टिटवाला की ओर से आज सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक “हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर संभाषण का आयोजन किया गया।
                ऑनलाइन संभाषण के मुख्य मार्गदर्शक डॉ भगवती उपाध्याय (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग सेंट जेवियर कॉलेज) की गरिमामयी मौजूदगी रही। ऑनलाइन सत्र में डी. आर. पाटील (प्रधान अध्यापक रा. ज. ठाकूर विद्यामंदिर) ,पूजा प्रसाद कुलकर्णी मॅडम  (प्रधान अध्यापक  इंदिरा गांधी विद्यालय), तडवी (प्रधान अध्यापक  विद्या प्रसारक संस्था विद्यालय  बालकुम) एवं लोकविकास बहुउद्देशीय संस्था के सदस्य डॉ.प्रदीप वाघमारे, डॉ.ज्योति वाघमारे, डॉ.धनराज कोहचाडे,  अर्चना कोहचाडे,  डॉ. अजय लोखंडे, कल्पना लोखंडे एवं  प्रो.अरुण सिंह आदि उपस्थित थे। ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र में आधार ग्लोबल फाउंडेशन से राजेश धूमाल, मंगेश, अंकित अग्रवाल, रामदास राव, गणेश कोंडे उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी में अंबरनाथ के ग्रामीण इलाके एवं खड़वली और कर्जत कसारा क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar

जवाहरबाग स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा कराने का दिया आदेश 

Aman Samachar

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने कर्मचारियों को सेल्फ-केयर के लिए मेंटल हेल्थ डे पर दी छुट्टी

Aman Samachar

भारत का दोपहिया वाहन का घरेलू उत्पादन घटकर 1.83 करोड़ हुआ

Aman Samachar

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!