Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीएमटी बस स्टाप चोरी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] नौपाड़ा के ए के जोशी स्कूल के पास स्थित टीएमटी बस स्टॉप दो बार चोरी होने की घटना के बाद तीसरी उक्त बस स्टाप को बनाया गया है। भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले के  इस मुद्दे को उठाने के बाद बस स्टॉप को फिर से स्थापित किया गया है।  टीएमटी प्रशासन ने पुलिस को बताया है कि चोरी के पीछे दुकानदारों का हाथ हो सकता है।
               कई वर्षों से शहर के मध्य स्थित ए के  जोशी स्कूल के पास मनपा परिवहन सेवा टीएमटी का एक स्टॉप है। जिसका शेड 28 जुलाई  को गायब होने क मामला सामने आया।   इसके बाद नौपाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।  इस गंभीर मामले को नगर सेवक संजय वाघुले ने उठाया। नगर सेवक अशोक वैती ने भी शिकायत दर्ज कराई है। नगर सेवक वाघुले ने तत्काल परिवहन समिति के अध्यक्ष विलास जोशी को पत्र लिखकर स्टॉप को फिर से कर्यान्वित कराने की मांग की थी।  उसके बाद इस स्थान पर स्टील का बस स्टॉप बनाया गया। हालांकि, 18 अगस्त के बाद इसे फिर से चोरी कर लिया गया। अंतत: नगर सेवक संजय वाघुले के पीछे लगने के बाद टीएमटी ने एक बार फिर ए. के  स्कूल के पास जोशी का बस स्टॉप बनाया गया है।
             नौपाड़ा के महत्वपूर्ण स्थानों पर दुकानें बस स्टॉप से बाधित हैं। तो कुछ दुकानदार बस स्टॉप को हटाने की कोशिश करते हैं।  हालांकि ए के जोशी स्कूल के पास दो बार बस स्टॉप की जिस तरह से  चोरी हुई है वह हर नागरिक को  हैरान करने वाली है। बस स्टॉप चोरी की घटना की नगर सेवक वाघुले ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बस स्टाप की बार बार चोरी किये जाने की जांच की जानी चाहिए। 

संबंधित पोस्ट

शरद पवार के जन्मदिन पर मुंब्रा में प्रमाणपत्र शिबिर आयोजित कर दी बधाई 

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल में अपने ब्रेस्ट क्लिनिक के लॉन्च पर ब्रेस्ट केयर के लिए जागरूकता

Aman Samachar

रेनो ने भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ पर नए क्विड माई21 (KWID MY21) को किया लॉन्च 

Aman Samachar

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

Aman Samachar

ध्वज दिवस पर निधि जुटाने के उद्देश्य शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar
error: Content is protected !!