Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न  

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के पचहत्तरवीं वर्षगांठ को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे अतिथियों के हाथों ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।राष्ट्रगान के उपरांत  स्कूल के स्काउट एंड गाइड और आर.एस.पी.की टीम ने स्काउट मास्टर अब्दुल लतीफ पंगारकर के मार्गदर्शन में मास ड्रिल का सुंदर प्रदर्शन किया।ततपश्चात उर्दू बसेरा सभागृह में के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह साहब की अध्यक्षता में एक शानदार सांस्कृतिक एबं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
             कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्कूल का तराना,देशभक्ति के गीत एवं भाषण आदि प्रस्तुत किये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में के.एम.ई.सोसायटी के सचिव सोहेल फकीह,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन तथा विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियर शहरियाज़ मोमिन,प्रिंसिपल मोजम्मिल शेख,इंडियन आर्मी के लांस नायक शाबान परवेज़ खान,ताज खान,ऐराफ मोमिन पूर्व छात्रा इक़रा ज़ियाउद्दीन एवं के.एम.ई.सोसायटी के सदस्यगण उज़ैर फकीह,अज़ीज़ुलहक़ बुबेरे,नदीम तासे,दानिश मदू,आरिफ कुआरी,इरफ़ान बर्डी आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में विशेष सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं और उनके अध्यापकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।तल्हा फकीह साहब ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों का गौरव किया और उन्हें मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को बधाई दी।               कार्यक्रम के अतिथि परवेज़ खान ने अपने संबोधन में छात्रों को इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए मार्गदर्शन किया।प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने अपने उद्घाटन भाषण में अमृत महोत्सव की बधाई दी और पच्चीस साल बाद सौ साला जश्न के अवसर तक भारत देश के उत्थान में विशेष सहयोग का आह्वाहन किया। सहायक मुख्याध्यापक मुखलिस मदू ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया तथा प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी एवं चेयरमैन यासीन मोमिन ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सूत्र संचालन शमीम इक़बाल मोमिन और आमिर कुरेशी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ाकिर अंसारी,अब्दुल लतीफ पंगारकर आदि का विशेष सहयोग रहा। उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

रेनो क्विड ने एक और उपलब्धि हासिल की ,भारत में 4,00,000 वाहनों की बिक्री के आंकड़े को पार किया

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

Aman Samachar

एनएसडीएल ने सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ किया सहयोग 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar

स्कूल बस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!