Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ]  विधान परिषद में विरोधी पक्षनेता प्रवीण दारेकर ने  एक कार्यक्रम में विवादास्पद बयान दिया था। उस बयान के विरोध में राकांपा महिला कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने उनकी प्रतिमा पर चप्पल मारो आन्दोलन कर निषेध किया गया।

              राज्य के  गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के आदेश पर राकांपा प्रदेश अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर ने शहर जिला  अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में आज ठाणे में प्रवीण दारेकर के बयान के विरोध में निषेध आन्दोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व राकांपा की ठाणे शहर महिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखाताई पाटिल और राज्य सचिव शशिकला पुजारी ने किया। आन्दोलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि लावणी कलाकार सुरेखा पुनेकर राकांपा में शामिल होने के मुद्दे पर दारेकर ने विवादित बयां दिया है जिसका हम सब निषेध कर रहे हैं। इस दौरान राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रवीण दरेकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जूतों से  उनकी प्रतिमा पर प्रहार किया।
राज्य सचिव शशिकला पुजारी के कहा कि विधान परिषद में विरोधी पक्षनेता प्रवीण दारेकर ने एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है हम इसका विरोध करते हैं। पुजारी ने चेतावनी दी कि अगर वह अगले 48 घंटों में अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगती हैं, तो महिलाएं पूरे राज्य में आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए।  नहीं तो हम दिखाएंगे कि गाल किस रंग के हैं।
              इस अवसर पर ठाणे शहर की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती. सुरेखा ताई पाटिल, महाराष्ट्र राज्य सचिव श्रीमती शशिकला पुजारी,   पूनम वालिया,  कांता गजमल,  सबिया मेमन,   मंजू येरुंकर,   अनीता मोटे,  पल्लवी गिंध, श्रीमती  नलिनी सोनवणे, . ज्योति निबरंगी,  आरती घोलप, संगीता चंद्रवंशी,  भानुमति पाटिल, श् सुवर्णा खिलाड़ी, रजिंता गुलेकर,   गायत्री आर्यमाने,  प्रतिभा पूर्णेकर,  लता सूर्यवंशी,  रेणुका अलगुडे,  सुरेखा गायकवाड़,  सुरेखा शिंदे,  स्नेहल चव्हाण आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

संबंधित पोस्ट

झोपड़पट्टी मुक्त ठाणे योजना को गति देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar

राज्य के सबसे विकसित शहरों में एक है ठाणे शहर- प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जनआंदोलन बनाने हेतु ठाणे में हुई कार्यशाला 

Aman Samachar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!