Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने आज एक पर्यावरणीय प्रयास “पीएनबी पलाश” की शुरुआत की है | यह आठ महीने तक चलने वाला अभियान है जिसमें विभिन्न उपायों जैसे ऊर्जा एवं संसाधनों के संरक्षण, कागज के उपयोग में कमी, कूड़ा प्रबंधन और सुव्यवस्थित डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से स्थिरता लायी जा सकेगी।

      हमारे जीवन के हर क्षेत्र में स्थिरता को एकीकृत करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा, “एक अग्रणी बैंक होने के नाते पर्यावरण अनुकूल पहल न केवल हमारे कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का अंग है बल्कि यह व्यवसाय में प्रगति के अवसर भी उपलब्ध कराता है। इस प्रोजेक्ट का मूल उद्देश्य संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय योगदान करना, दीर्घकालिक व्यवहार अपनाने को बढ़ावा देना और कर्मचारियों की संलग्नता को प्रोत्साहित करना है।”

    इस पहल के तहत पीएनबी के एक लाख से अधिक कर्मचारी कम से कम  दो पौधे प्रति व्यक्ति लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट की कुछ कैंपेन थीमों में डिजी ब्रांच, ग्रीन डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल फाइनैंस, रिसायकिलिंग कैंप्स, पेड़ लगाने का अभियान, कागज बचाने का अभियान, और ऊर्जा संरक्षण ओलंपिक आदि शामिल है। यह कैंपेन आरबीआई के सस्टेनेबल फाइनैंस के विजन के क्रम में हैं और वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) की पहल इन्हैंस्ड एक्सेस एंड सर्विसेज एक्सीलैंस ( EASE 6.0) के छठे संस्करण के तहत है।

     इस मौके पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशकों – श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार और श्री एम परमशिवम, मुख्यालय के सभी मुख्य महाप्रबंधकों, अंचल प्रबंधको और पीएनबी परिवार के अन्य स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

आदित्य बिड़ला समूह भारत में रीबॉक के परिचालन का जिम्मा संभालेगा

Aman Samachar

विद्यापीठ कायदा में परिवर्तन को लेकर एबीवीपी भिवंडी शाखा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

भोजपुरी गाना कइसे पास हो गईलु प्राइम टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

अध्यापक कुलकर्णी अपनी सेवा संपूर्ति पर सम्मानित हुए 

Aman Samachar

छात्र-नेतृत्व वाला सांस्कृतिक उत्सव में 30,000 से अधिक दर्शकों का पदार्पण 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar
error: Content is protected !!