Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रतिबंधित गुटका व जम्बकूजन्य पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 लाख 31 हजार रूपये का मॉल जब्त
 भिवंडी [ युनिस खान ] प्रतिबंधित गुटका व तम्बाकूजन्य पदार्थ लाने की जानकारी मिलते ही अन्न व औषधि प्रशासन व भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा ने जाल बिछाकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  दस्ते ने टेम्पो में लदे करमचंद प्रीमियर पानमशाला , के सी जाफरानी जर्दा ,आदि तम्बाकूजन्य पदार्थ का जखीरा टेम्पो समेत जब्त कर लिया है।
                  अपराध शाखा यूनिट 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने को भिवंडी में प्रतबंधित गुटका लाने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने अन्न औषधि प्रशासन के अधिकारीयों को सूचित किया।  इसके बाद अन्न औषधि सुरक्षा अधिकारी आर सी बोडके के साथ पुलिस दल ने जाल बिछाकर टेम्पो चालक उमाशंकर लक्ष्मीनारायण कौशल [32 ] इंदौर मध्य प्रदेश व क्लीनर शहजाद मोहम्मद रफीक खान [31]  इंदौर मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। आयशर टेम्पो क्रमांक में 9 लाख 31 हजार 840 रूपये कीमत का गुटका व तम्बाकूजन्य पदार्थ व टेम्पो समेत 22 लाख 31 हजार 840 रूपये कीमत का माल जब्त कर लिया है। अन्न औषधि सुरक्षा अधिकारी बोडके की शिकायत पर निजामपुरा पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा के उप निरीक्षक रमेश शिंगे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

पार्किंग स्थल बना शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा , अप्रिय घटना की आशंका 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़िया पलायन मजदूर का दर्द और अटूट प्रेम कहानी को दर्शाती फिल्म रोमियो राजा का टीजर हुआ रिलीज

Aman Samachar

चंद्रेश्वरनाथ धाम के जीर्णोद्धार हेतु अरूण सिंह (राजू) का सहयोग

Aman Samachar

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!