Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुलुंड के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में एक मंच पर आकर उत्तर भारतीयों ने एकजुटता दिखाई है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं बी के तिवारी, डॉ आर आर सिंह, डॉ बाबूलाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया था। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि
पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ,कांग्रेस नेता कालिका सिंह, सुक्खू गुप्ता ने  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
              इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता रमेश (टोनी)अग्रवाल, अशोक त्रिवेदी, भरत सिंह (प्रवक्ता),दयाशंकर सिंह, डॉ अमर बहादुर पटेल(समाजसेवी) उपस्थित थे।
            इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम समाजसेवियों क्रमशः कालिका सिंह,सुक्खू गुप्ता, डॉ आर एम पाल,बीरेंद्र पाठक,राजेंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती रेखा चौबे,श्रीमती प्रभा शर्मा ,राजकुमार यादव(शिक्षा विद) का गमछा एवम पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। नामदार राही, अखिलेश मिश्रा, सुशील कुमार पांडे,अविनाश पांडे, पवन तिवारी,
बिपिन पांचाल, अशोक कुमार पांडे का सत्कार किया गया।
         कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों क्रमशः संजय दुबे, रईस खान,बबिता गुप्ता,अरविंद यादव,मोहित सिंह,भगवान किशोर तिवारी,हरीश गुप्ता,संतोष विश्वकर्मा,एवम कांग्रेस नेता डॉ सचिन सिंह,मोहनलाल राज,राजन उटवाल,विनोद कजानिया,शरीफ खान,कमला प्रसाद यादव,दयाशंकर पाल,अच्छेलाल पांडे को सम्मानित किया गया।
                इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व नगरसेवक बी के तिवारी ने कहा कि मुलुंड सदैव उत्तर भारतीयों का गढ़ रहा है। मुंबई के प्रथम उत्तर भारतीय महापौर आर आर सिंह बने यह इतिहास है,जिन्होंने लगातार ३० वर्षो तक मुलुंड से नगरसेवक के रूप में लोगों की सेवा की।गौरीशंकर त्रिवेदी मुलुंड से विधायक रहे।एक समय पर मुलुंड से तीन उत्तर भारतीय नगर सेवक क्रमशः आर आर सिंह, बी के तिवारी,कमला बहन त्रिवेदी चुन कर आए। उन्होंने मुंबई कांग्रेस नेतृत्व को आगाह किया की उत्तरभारतीयों की उपेक्षा बरदाश्त नहीं की जायेगी।
           इस समारोह में बोलते हुए डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ आर आर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुंबई में हमेशा उत्तर भारतीयों का सम्मान रखा है। महाराष्ट्र शासन में मंत्री के रूप में रामनाथ पांडे,राम मनोहर त्रिपाठी,चंद्र कांत त्रिपाठी,रमेश दुबे,कृपाशंकर सिंह, मो आरिफ नसीम खान, बाबा सिद्दीकी,असलम शेख का समावेश रहा है। उत्तर भारतीय समाज मुंबई में सदैव कांग्रेस के साथ रहा है।
           कार्यक्रम के आयोजन में संतोष सिंह, अविनाश पाठक, राकेश मिश्रा,
,मनोज सिंह, जगदीश शर्मा, कमला प्रसाद यादव, राजकुमार गुप्ता, आकाश पांडे, आस्था गुप्ता, एन बी सिंह,रमेश जायसवाल,गयाप्रसाद गुप्ता,केवलराम जायसवाल,अब्दुल जब्बार का सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

पेट्रोल डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शहर की विविध पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने आन्दोलन कर दर वृद्धि वापस लेने की मांग की 

Aman Samachar

होम लोन लेने में क्यों महत्वपूर्ण है क्रेडिट स्कोर – नीरज धवन

Aman Samachar

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

Aman Samachar

बहुमंजिला टावर बनाए जा रहे हैं, लेकिन पानी कहां से आएगा?- एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!