Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

चंद्रेश्वरनाथ धाम के जीर्णोद्धार हेतु अरूण सिंह (राजू) का सहयोग

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर में लगभग 400 वर्ष पुराने शिव मंदिर में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी एडवोकेट अरुण सिंह (राजू ) मंदिर प्रांगण में पहुँचे और एक टाली रेत व 10 बोरी सीमेंट का सहयोग किया। उन्होंने कहा अगर आप लोगों ने मौका दिया तो आगे और भी सहयोग होता रहेगा।
      मंदिर के कार्यकर्ताओं ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर  पूर्व प्रधानाचार्य केशव गिरि, भाजपा बूथ अध्यक्ष मुकेश गिरि, पुरुषोत्तम गिरि, राजू दूबे फौजी, उदित गिरि एडवोकेट, सुशील मिश्रा, गुलाब गिरि, पंकज विश्वकर्मा, डॉ सोनू विश्वकर्मा, आदर्श गिरि, विजय मिश्रा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) भावल पुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान है और समाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) ने मंदिर के जीर्णोद्धार में व्यस्त लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों का भरपूर सहयोग और साथ मिल रहा है। जिससे चंघई पुर क्षेत्र में सनातन संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए राकांपा महाविकास आघाडी के लिए तैयार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

केंद्रीय बजट 2023-24 से उम्मीद: श्री रणधीर चौहान, एमडी, नेटाफिम इंडिया और एसवीपी नेटाफिम

Aman Samachar

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

सिग्नल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर गरीब बच्चे ने खुद की बनाई फैब्रिकेशन कंपनी

Aman Samachar

राज्य के सभी धार्मिक स्थल सोमवार पडवा के दिन से खुलेंगे , नियमों का पालन आवश्यक – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar
error: Content is protected !!