Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा के पिसे पंपिंग स्टेशन में अतिरिक्त क्षमता पंपिंग मशीनरी स्थापित करने और आवश्यक कार्यों के लिए बुधवार 22 सितंबर 2021 को सुबह 9 बजे से गुरुवार 23 सितंबर 2021 को सुबह 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान स्टेम प्राधिकरण के माध्यम से होने वाली पानी की आपूर्ति इस अवधि के दौरान ही जारी रहेगी।
शहर के घोड़बंदर रोड, पाटलीपाड़ा, हीरानंदानी एस्टेट, ब्रम्हंड, विजयनगरी, गायमुख, बालकुम, समतानगर, आकृति, सिद्धेश्वर, जॉनसन, इंटरनेट, कोलशेत और आजादनगर में बुधवार 22 सितंबर, 2021 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। साथ ही रितुपार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, कलवा और मुंब्रा के कुछ हिस्सों में बुधवार, 22 सितंबर, 2021 को सुबह 9 बजे से गुरुवार 23 सितंबर 2021 को सुबह 9 बजे तक जलापूर्ति नहीं होगी।
मनपा जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और जलापूर्ति बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

 राज्य सरकार को सीधा किये बिना छोड़ूंगा नहीँ – देवेंद्र फडणवीस 

Aman Samachar

रेलवे स्टेशन व तलावपाली क्षेत्र को फेरीवालों से मुक्त कराने के मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

 न्यूमरोलॉजिस्ट जे.सी.चौधरी को मेवाड़ यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की 

Aman Samachar

गरीबों व मजदूरों को भाजपा ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री  

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA), यूके के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

अलहम्द हाई स्कूल में आवेदन पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!