Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] संचू फिल्म्स के बैनर तले झारखंड बिहार की धरती पर निर्मित आलोक कुमार स्टारर हिंदी फिल्म लाल माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गयी। इससे पूर्व फ़िल्म के ट्रैलर व गानें माँ एंटरटेनमेंट रिलीज कर चुका हैं। जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई और यूट्यूब पर मिलियन दर्शकों के व्यूज भी मिलें। दर्शकों की माँग को देखतें हुए फ़िल्म भी रिलीज की गई। जिसको लेकर उम्मीद की जा रही हैं कि दर्शक फ़िल्म को भी जरूर पसंद करेंगे।
            फ़िल्म की कहानी नक्सलवाद पर आधारित हैं। जिसमें आलोक कुमार पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। जबकि,नक्सली के किरदार में सूर्या सिंग,विक्रम राजपूत,तृषा खान व अन्य हैं। कहानी में मजबूरी,संघर्ष,मोहब्बत और ईमानदारी दर्शकों को खूब देखने को मिलेगी। जिससे मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी मिलेगी। मधुर गीत संगीत, हास्य,रोमांस, एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा। कह सकते हैं जैसा आम जिंदगी में नक्सलवाद देखनें को मिलता हैं। पूर्ण रूप से नक्सली और पुलिस जीवन को दर्शाया गया हैं।
         फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन, प्रस्तुतकर्ता राजेश गुप्ता, कलाकार आलोक कुमार, अमरदीप, अजित बिक्रम, तृषा खान, अरविंद, श्याम राणा, अजय सिन्हा व अन्य, निर्देशक नेहाल अहमद, कला निर्देशक मोहन, गीतकार पप्पू बाबा, संगीत संजीत तन्हा, कोरियोग्राफर प्रीतम अधिकारी, एडिटर उत्तम सिंह, एक्शन प्रदीप शाह, लेखक राजीव कुमार पोद्दार, कार्यकारी निर्माता विश्वकर्मा हैं।

संबंधित पोस्ट

ब्रेनओब्रेन 6वीं अंतरराष्ट्रीय ऑन लाइन प्रतियोगिता में सान्या सचान चैंपियन

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए 213 करोड़ रूपये की निधि मंजूर – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

तीन सदस्यीय पैनल पद्धति से चुनाव कराने के लिए मनपा को नए सिरे से तैयारी करने का काम बढ़ा

Aman Samachar

पीएनबी के सौर ऊर्जा चालित मोबाइल एटीएम का केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 43,733 नये मरीज मिले 

Aman Samachar

फेस्टिवल सीजन पर मैजिकब्रिक्स के सीईओ सुधीर पई की राय

Aman Samachar
error: Content is protected !!