Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिला व बाल कल्याण योजना लागू करने की मांग पर आयुक्त ने कार्यवाही का दिया आदेश

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की महिला व बल कल्याण विभाग की प्रलंबित योजनाओं को लागू करने की मांग को लेकर आज महिला नगर सेविकाओं ने महापौर नरेश म्हस्के की उपस्थिति मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया।  आयुक्त महिला सदस्यों की मांग के आधार पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए संबंधित विभाग को आदेश दिया है।  महापौर ने मनपा आयुक्त के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है।

गौरतलब है कि मनपा के महिला व बल कल्याण विभाग की ओर से प्रतिवर्ष आर्थिक दुर्बल घटक के नागरिकों को विविध योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। कोरोना के चलते वर्ष 2020 – 2021 की योजना का क्रियान्वयन प्रलंबित होने से अनेक जरूरतमंद नागरिक सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय नगर सेवकों , नगर सेविकाओं से लोग योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में पूंछते हैं। अनेक वर्षों से मनपा के समाज विकास व महिला बाल कल्याण समिति के माध्यम से कन्यादान योजना , राजकन्या योजना , नवसंजीवनी योजना , जिजामाता / जिजाऊ महिला आधार योजना , 60 वर्ष से अधिक आयु की विधवा ,तलाकशुदा ,महिलाओं के उदार निर्वाह के लिए अनुदान देने जैसी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है। इसके लिए आवेदन मगाए गए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अगली प्रक्रिया नहीं की गयी। उक्त योजनाएं शुरू करने की मांग को लेकर महिला नगर सेविकाओं ने मनपा आयुक्त डा शर्मा से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है।  इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी कदम , राधाबाई जाधवर ,साधना जोशी , प्रियंका पाटील ,निशा पाटील ,राधिका फाटक ,एकता भोईर ,आशा डोंगरे समेत अनेक नगर सेविका व पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार –  अशोकचन्द्र प्रजापति 

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

कांग्रेस व राकांपा ने मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Aman Samachar
error: Content is protected !!