Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अन्नदान देने वाला अन्नदाता व रक्तदान देने वाला ही जीवनदाता – विधायक महेश चौगुले

अषाढ़ी एकादशी के मेगा रक्तदान शिविर ने 102 यूनिट ब्लड का संकलन

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है. रक्तदान करने वाला ही जीवनदाता कहलाता है. युवाओं को देश सेवा की खातिर आगे बढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए. उक्त उद्गार भाजपा विधायक महेश चौगुले में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में किया.
          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा आमदार महेश चौघुले, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेवक मनोज  काटेकर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौगुले, गायत्री परिवार ट्रस्ट भिवंडी की मुख्य प्रबन्धन ट्रस्टी अनुसूयाबेन खेतिया, जिला समन्वयक उपेंद्र जोशी,हरीशभाई वरीया,पी डी यादव, उदय फुलपगारे ,दिनेश अंचन, डॉ जटाशंकर पाण्डेय, विपुल खंडेलवाल ,सुनील भोंसले,  नीरज गुप्ता, डॉ वरुण मानिक, गीता पटेल,देवेंद्र राजपुरोहित, राजकुमार शर्मा,चंदन सिंह  राजपुरोहित एवम डॉक्टर रमेश आदि मौजूद थे.
        गौरतलब हो कि गायत्री परिवार, भिवंडी, सनसिटी परिवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आषाढी एकादशी के पुण्य अवसर पर नर नारायण सेवा के रूप में कामतघर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ भिवंडी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.।पल्लवी रक्त बैंक की कुशल टीम द्वारा रक्तदाताओं से 102 यूनिट रक्त संकलन किया गया.रक्तदाताओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

संबंधित पोस्ट

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar

सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर सेवकों ने की मांग

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने नई पीढ़ी की वित्तीय महत्वाकांक्षाओं के लिए नए युग का यूलिप समाधान लॉन्च

Aman Samachar

समाजसेवी राजकुमार सिंह का जन्मदिन मना

Aman Samachar

मुलुंड में ज्युतिया पूजन समारोह में जुटी महिलाएं

Aman Samachar

जिले में 15 से 25 नवंबर तक क्षय रोग अनुसंधान और जागरूकता अभियान –  डा गीता काकड़े

Aman Samachar
error: Content is protected !!