Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा में 15 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले 576 कर्मचारियों की होगी पदोन्नति

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी निजामपुर शहर मनपा में 15 वर्ष से ज्यादा समय से काम करने वाले कर्मचारियों की सूचीबद्ध तरीके से पदोन्नति करने का निर्णय मनपा आयुक्त सुधारक देशमुख ने लिया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर फ़ैल गयी है। इसे दीपावली का तोहफा माना जा रहा है।

           भिवंडी मनपा में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं मिलने के कारण तत्कालीन मनपा आयुक्त डा पंकज आशिया ने कार्यवाही करने के लिए आदेश जारी किया था। जिसके कारण मनपा मुख्यालय में 02 जून को पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में वर्ग 03 व वर्ग 04 के कुल 373 कर्मचारियों को पदोन्नति दिया गया था। इसके बाद नव नियुक्त ंमनपा‌ आयुक्त सुधारक देशमुख ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए 23 अगस्त 2021 को कालबद्ध पदोन्नति समिति की बैठक लेकर वर्ग 03 व वर्ग 04 के कुल 223 और कर्मचारियों को पदोन्नति दिया है। दो बैठक केदौरान वर्ग 03 व वर्ग 04 के कुल 576 कर्मचारियों की पदोन्नति दी गयी है। लगभग 15 वर्ष बाद पहली बार इतनी बडी संख्या में वर्ग 03 व वर्ग 04 के कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। मनपा के तत्कालीन आयुक्त डा .पंकज आशिया, वर्तमान आयुक्त सुधारक देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे, उपायुक्त मुख्यालय दीपक पुजारी के मार्गदर्शन में प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त प्रितम पाटिल, सहायक आस्थापना प्रमुख श्रीमति ललीता पुजारी, सभी आस्थापना विभाग लिपिक ने कालबद्ध पदोन्नति देने में विशेष योगदान दिया  है। मनपा आयुक्त सुधारक देशमुख में सर्व पात्र कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति देने के लिए सूचना जारी किया है। इसके साथ यह काम भी आस्थापना विभाग में युद्ध स्तर पर चालू है। इस प्रकार की जानकारी प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त प्रितम पाटिल ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar

रेमडेसिविर इंजेक्शन के दुरुपयोग की निगरानी के लिए विशेष दल गठित

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने IBA के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार जीते

Aman Samachar
error: Content is protected !!