Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे में भारी वाहनों और गड्ढों के कारण यातायात जाम की समस्या को सुलझाने के लिए सडकों की मरम्मत होने तक जेएनपीटी से आने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर इस आशय का निर्णय लिया गया है। सडकों को गड्ढा मुक्त करने व यातायात जाम की समस्या को सुलझाने के लिए टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है।
      सड़क के गड्ढों व यातायात समस्या को लेकर पालकमंत्री शिंदे ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक की बैठक आयोजित कर ठोस उपाय करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह, जिलाधिकारी  राजेश नार्वेकर, ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा, कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी, मीरा भायंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले उपस्थित थे। रायगढ़, पालघर जिलाधिकारी ,  नवी मुंबई नगर आयुक्त अभिजीत बांगर , ठाणे ग्रामीण और पालघर पुलिस अधीक्षक, साथ ही लोक निर्माण विभाग, एमएमआरडीए, सिडको, एमएसआरडीसी, एनएचएआई, मेट्रो जेएनपीटी व अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
            इस दौरान एक टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया जिसमें ठाणे के जिलाधिकारी , लोक निर्माण विभाग के सचिव (सड़क), पीडब्ल्यूडी ठाणे के अभियंता, ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त, ठाणे पुलिस के उपायुक्त, परिवहन उपायुक्त, एमएमआरडीए, एमएसआरडीसी, एनएचएआई शामिल होंगे। टास्क फोर्स के पास मानसून के मौसम से पहले सड़कों का निरीक्षण करने और मरम्मत की गुणवत्ता की निगरानी करने के साथ-साथ मानसून के मौसम में गड्ढों के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
गड्ढों के कारण ही शहर में भारी वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।  इसे गंभीरता से लेते हुए पालकमंत्री शिंदे ने सभी संबंधित एजेंसियों के साथ शुक्रवार को शहर में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अपने कर्तव्य में विफल रहने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।  उन्होंने ठाणे और रायगढ़ के जिलाधिकारियों को शहर की सीमा पर स्थायी ट्रक टर्मिनल बनाने के लिए स्थान निर्धारित करने का भी निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

वाशी व सीबीडी बस स्टैंड पर 23 सितम्बर से पास , पूरी क्षमता से बस सेवा होगी शुरू 

Aman Samachar

मुलुंड में ज्युतिया पूजन समारोह में जुटी महिलाएं

Aman Samachar

81.4% छात्र फिर से स्कूल जाने में करते हैं सुरक्षित महसूस 

Aman Samachar

ठाणे मेट्रो मार्ग के कार्य को गति देने की सांसद ने की एमएमआरडीए आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर गृहनिर्माण मंत्री से मिले जमातों के प्रतिनिधि 

Aman Samachar

शरद पवार के जन्मदिन पर मुंब्रा में प्रमाणपत्र शिबिर आयोजित कर दी बधाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!