Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर विद्यालयीन वक्तृत्व स्पर्धा २०२२ में लड़कियों ने मारी बाजी 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दी भाषी एकता परिषद ठाणे, द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ठाणे के मराठी ग्रंथ संग्रहालय में आयोजित किया गया। जिसमे ठाणे शहर के ३० विद्यालय के ५० विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से नौंवी कक्षा का एक विद्यार्थी, उसी तरह से दसवी कक्षा के एक विद्यार्थी ही प्रतिस्पर्धी में भाग ले सकता था।

नौंवी कक्षा के प्रथम तीन विद्यार्थी एवं दसवी कक्षा के प्रथम तीन विद्यार्थी को क्रमशः दसवी कक्षा के प्रथम पुरस्कार कु. हर्षिता मुकेश शर्मा, भारतीय संस्कार समिती द्वितीय पुरस्कार कु. जीनतबानो सहाद शेख इंग्लिश हाईस्कूल माजीवडा. तृतीय पुरस्कार कु. तृप्ति नरसिंह, इंग्लिश हाईस्कूल माजीवडा, नौंवी कक्षा के प्रथम पुरस्कार कु. प्रशांत मिश्रा, ज्ञानोदय विद्यालय (ठाणे),  द्वितीय पुरस्कार कु. आर्या बिपन राणा, सरस्वती एज्युकेशन सोसायटी, पांचपाखाड़ी (ठाणे), तृतीय पुरस्कार- कु. सेहरीस मंसुरी, हॉली क्रॉस कान्व्हेन्ट स्कूल, ठाणे, इन सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमुख अतिथि ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री. संजय जाधव, पूर्व न्यायाधीश श्री. सुरेश द्विवेदी  एवं श्री ओमप्रकाश शर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह, नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक एड. बी. एल. शर्मा ने दी।  कार्यक्रम मे हर वर्ष की भांति दो पत्रकारों को क्रमशः महेश अग्रवाल, संपादक सब्जेक्ट मंथन एवं श्री सुरेश साल्वे को अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिये पत्रकार गौरव पुरस्कार प्रमुख अतिथि के हाथों दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वीर रस के कवि डॉ. राव बुन्देली एवं हास्य रस के प्रसिद्ध कवि डॉ. मुकेश गौतम ने कविता पाठ किया। प्रो. अरूण मंडालिया, एड. अरूण पथिक, एड. किरण रावत ने निर्णायक भुमिका निभाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमाकान्त वर्मा, एड. दरम्यान सिंह बिष्ट, सुखबिन्दर सिंह, एड. डी. के. मिश्रा,  एड. दयाशंकर मिश्रा, एड. गिरीश यादव, राजेंद्र दाधिच एवं घनश्याम गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

बीमा पॉलिसी उपहार में दें जो तुम्हारी रक्षा करते हैं उनकी रक्षा करो – फ्यूचर जनराली

Aman Samachar

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar

सिडबी का बिहार सरकार के साथ राज्‍य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु गठबंधन 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Aman Samachar

महिला दिवस के निमित्त साइकिल रैली में 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया अपना 116वां स्थापना दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!