Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में ट्रैफिक जाम की समस्या सुलझाने के लिए दापचारी में पार्किंग – एकनाथ शिंदे 

पालघर [ युनिस खान ] ठाणे में हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर विकास व ठाणे जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहर के प्रवेश पर अस्थायी पार्किंग प्लाजा स्थापित करने के निर्णय का निर्णय लिया है। उरण, जेएनपीटी, खारेगांव, सोनाले, दापोडी और अब दापचारी जैसे स्थानों पर पालघर और ठाणे की सीमा पर अस्थाई पार्किंग प्लाजा को अंतिम रूप देते हुए काम शुरू करा दिया है।
पिछले कुछ दिनों से ठाणे शहर में ट्रैफिक जाम से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी। सड़क के गड्ढों और विकास कार्यों के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है।  इसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नगर विकास मंत्री शिंदे ने इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रयासरत है।
आज मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दापचारी गांव में दो भूखंड पार्किंग प्लाजा के लिए निर्धारित किए गए।  पहली जमीन सात एकड़ है, जबकि दूसरी जमीन चार एकड़ है ये दोनों सरकारी जमीन हैं।  इस जगह पर अहमदाबाद से मुंबई का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा और इसे प्लानिंग के बाद आगे बढाया जाएगा।   इसके लिए पालघर जिलाधिकारी और पालघर के पुलिस अधीक्षक योजना बनाएंगे।  इन स्थानों को तत्काल समतल करने के निर्देश नगर विकास मंत्री शिंदे ने दिया है। इसके लिए उन्होंने गुजरात राज्य के वलसाड जिला प्रशासन से बात की है और वे भी इन वाहनों के नियमन के लिए उचित सहयोग करने पर सहमत हुए हैं।  इसके जरिए मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से ठाणे होते हुए जेएनपीटी जाने वाले वाहनों को रेगुलेट करना संभव होगा।
, उन्होंने सिडको के स्वामित्व वाली 100 हेक्टेयर भूमि पर एक पार्किंग प्लाजा बनाने।  स्टिकर के साथ जेएनपीटी पर भारी वाहनों को विनियमित करने और सिडको, जेएनपीटी, रायगढ़ पुलिस के माध्यम से योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। शिंदे ने आज दापचारी में निरीक्षण कर पार्किंग की जगह निर्धारित की है।  इस अवसर पर पालघर जिलाधिकारी माणिक गुरसाल, पालघर पुलिस अधीक्षक दत्ता शिंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

उच्च शिक्षित लड़की जहरा शेख को राकांपा ने बनाया युवती सेल का अध्यक्ष 

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वागले इस्टेट शाखा में टीएमटी शाखा का महिला दिवस पर विलय 

Aman Samachar

वक्फ की जमीन अपने उद्योगपति मित्रों को देने के लिए सरकार ने लाया काला कानून – डॉ जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 22 वें वर्धापनदिवस के उपलक्ष्य में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में होगी शाखा

Aman Samachar

शहर की चार अनधिकृत इमारतों के अतिरिक्त निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!