Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अरक्षित ट्रक टर्मिनल की जगह कब्जे न लेने पर भूखंड को श्रीखंड बनाकर निगलने आशंका

ठाणे [ युनिस खान ] मोडला के निकट 17210 वर्गमीटर का ट्रक टर्मिनल के लिए अरक्षित भूखंड तत्काल कब्जे में लेने की मांग विधायक संजय केलकर ने की है।  उन्होंने आशंका जताई  है कि उक्त भूखंड को कहीं श्रीखंड बनाकर कर हड़प न लिया जाय।       

   ठाणे में यातायात जाम को कम करने के लिए शहर के बाहर भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल खोजने के लिए काम चल रहा है।  हालांकि, शहर की सड़कों पर ट्रक-टेम्पो पार्किंग की कमी के कारण सबसे अधिक तनाव आंतरिक यातायात पर है और ठाणेकर को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।  इसके लिए विधायक संजय केलकर पिछले चार साल से इन वाहनों के लिए आरक्षित जमीन पर वाहन पार्किंग शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चूंकि ठाणे मनपा जानबूझकर इस पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए इस आरक्षित जमीन को निगलने की संभावना है ।
              विकास योजना के अनुसार नंबर 5 में ट्रक टर्मिनस का आरक्षण है और विधायक संजय केलकर 2017 से ट्रक टर्मिनस के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  शहर की सड़कों पर ट्रक-टेम्पो पार्किंग के लिए ट्रक टर्मिनस के उपाय तत्काल लागू किए जाएं। अब चार साल हो गए हैं कि ठाणे मनपा जानबूझकर इस जमीन पर कब्जा कर पार्किंग के संचालन से बच रही है। एक तरफ वाहन पार्किंग की जरूरत होने पर इस अरक्षित जमीन किसी किसकी नजर है?  ऐसे सवाल विधायक केलकर ने किया है।
            

संबंधित पोस्ट

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

Aman Samachar

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

जिले में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर उपाय योजना पेश करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

Aman Samachar

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

Aman Samachar

फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!