Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के एकमेव वराला देवी तालाब के प्रदूषित होने की शिकायत के बाद मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने गंभीरता से लेते हुए सफाई शुरू करा दिया है। वराला देवी तालाब स्वच्छता मुहिम में पोकलेन मशीनों की मदद ली जा रही है। उक्त मौके पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, जल स्वच्छता संबंधी विषयों के विशेषज्ञ प्राध्यापक डा काकवीपुरे, प्रदूषण विभाग प्रमुख नितेश चौधरी उपस्थित थे।
         गौरतलब हो कि शहर के नागरिकों को करीब 2 एमएलडी पीने का पानी मुहैया कराने वाला वराला देवी तालाब प्रदूषित हो चुका है। गंदगी की वजह से तालाब का रंग हरा हो गया है। तालाब में आसपास के क्षेत्रों से गंदा सीवरेज का पानी आता है। तालाब के किनारे बच्चे स्नान करते हैं। कपड़े धोने , शौंच एवं  वाहन धोने के चलते तालाब में गन्दगी बढ़ी है। करीब 2 वर्ष से आसपास क्षेत्र में रहने वाले तमाम जागरूक नागरिक वराला देवी तालाब सवच्छता एवं जल शुद्धिकरण को लेकर अपनी गंभीर चिंता मनपा प्रशासन से जता चुके हैं। स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि श्याम अग्रवाल, निलेश चौधरी, समाजसेवी दिनेश पाटील, नगर सेविका दीपाली पाटिल,अशोक पाटिल, संदेश पाटिल, प्रसाद पाटील आदि मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख से मिलकर कर तालाब स्वच्छता व प्रदूषित जल का शुद्धिकरण किए जाने की अपील कर चुके हैं।  .         शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़ ने बताया कि तालाब के पानी को स्वच्छ किए जाने के लिए उपाय योजना शुरू की गई है। तालाब के जमा कीचड़,मिट्टी आदि की सफाई की जाएगी। तालाब के आसपास से आ रहे सीवरेज के गन्दे पानी को रोकने के लिए पुख्ता उपाय योजना बनाई जा रही है। मनपा प्रशासन शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित है। तालाब में गंदगी फेंकने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख नें वराला देवी तालाब की सुरक्षा,स्वच्छता,सुंदरीकरण एवं जल शुद्धीकरण किए जाने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित किए जाने के संकेत दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

निजी अस्पतालों के आधे बेड अधिगृहित करने व आरोग्य संगठनों की मदद लेने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

फर्जी डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सूची प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar

मधुमेह के प्रचलन से खतरनाक रूप से बढ़ रही आंख की समस्याएं – डॉ. एस. नटराजन

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा की अस्पताल को आक्सीजन उपलब्ध करके विरोधी पक्षनेता ने बचाया मरीजों की जान

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!