Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जय श्री अंबे माता मंदिर निर्माण और सुन्दर मूर्ति देख मन प्रसन्न हुआ – आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

ठाणे [ युनिस खान ] अट्ठरह वर्षों से नवरात्रोत्सव का आयोजन करने के बाद पूर्व विधायक रविन्द्र फाटक जय श्री अंबे माता मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। आज बाघेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंदिर स्थल पर आकर जय श्री अंबे माता की मूर्ति का रूप देखकर उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने कहा की मूर्ति देखकर मन प्रसन्न हुआ , मंदिर का काम अत्यंत अच्छा है। दीवाली में जय श्री अंबे माता मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठापना होने के बाद में पुनः दर्शन के लिए आऊंगा ।

          रघुनाथ नगर में पूर्व विधायक फाटक जय श्री अंबे माता मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 18 वर्षों से नवरात्रोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 9 दिनों के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त आकर दर्शन करते रहे जिसे देखते हुए हमने स्थाई रूप से जय श्री अंबे माता मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। इस मंदिर में अंबे माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठापना के बाद दर्शन और पूजा की सुविधा होगी। आज मूर्ति आने पर बाघेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मंदिर निर्माण और मूर्ति की सुन्दरता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीँ लोगों का कहना है कि नवरात्रोत्सव और गणेशोत्सव के आयोजन में बड़ी राशि खर्च की जाती है। पूर्व विधायक फाटक ने स्थाई रूप से जय श्री अंबे माता का मंदिर बनाने का सराहनीय कार्य किया है।

संबंधित पोस्ट

छात्रों की भाषा और अंकगणित के लिए ‘उमंग अभियान’ शुरू करेगी जिला परिषद

Aman Samachar

साईराम मित्र मंडल की ठाणे से शिर्डी साइकिल यात्रा रवाना 

Aman Samachar

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

Aman Samachar

सुपर हिट भोजपुरी एलबम ‘मुह ढाप के ओढनिया से ‘ के एक दशक पुरे

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

31 दिसंबर तक विद्यालय बंद रखने का राज्य के नगर विकास मंत्री ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!