Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बिजली चोरी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

ठाणे [ युनिस खान ] जुलाई 2021 में टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों ने डायघर मोकाशी पाड़ा में आसिफ शेख के केबिन पर छापा मारकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा था । बिजली चोरी के मामले गिरफ़्तारी से बचने के लिए दायर जमानत याचिका ठाणे सत्र न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया है।

              शेख को बिना बिजली मीटर के सीधे बिजली का उपयोग करने पर 5 लाख 13 हजार रुपये की बिजली चोरी की थी। उसके बाद टोरेंट कंपनी ने आसिफ शेख को बिजली चोरी की कीमत चुकाने का मौका दिया गया। बार-बार मौकों के बावजूद उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अंतत: कंपनी ने आसिफ शेख के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत थाने में मामला दर्ज कराया।
आसिफ शेख ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ठाणे सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।  आसिफ शेख की जमानत याचिका को ठाणे सत्र न्यायालय ने सोमवार, 4 अक्टूबर, 2021 को खारिज कर दिया। आगे की कार्रवाई डायघर पुलिस कर रही है।

संबंधित पोस्ट

मेड इन इंडिया रेनॉल्ट काइगर 2022 वर्ल्ड कार अवार्ड्स में फाइनलिस्ट बनाया स्थान

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके के नागरिकों को नव वर्ष पर मिला खेल का मैदान 

Aman Samachar

मधुमेह के प्रचलन से खतरनाक रूप से बढ़ रही आंख की समस्याएं – डॉ. एस. नटराजन

Aman Samachar

धूमधाम से संगीत उत्सव व सेमिनार संपन्न

Aman Samachar

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!