Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सामान्य तरीके से छठ पूजा करने की अनुमति मिली है। सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक पूजा की अनुमति न देते हुए सामान्य तरीके से परम्परागत पूजा करने की छूट मिली है। महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. विपिन  शर्मा ने नागरिकों से सहयोग का आवाहन किया है।
             इस वर्ष कोविड  19 संक्रमण को देखते हुए सात आठ माह से सभी धार्मिक त्यौहार व उत्सव अत्यंत सामान्य तरह से मनाये गए।  लोग एकत्र आने से बचने व शासन के दिशानिर्देश का पालन किया। इस वर्ष अन्य उत्सव की तरह छठ पूजा पर्व पूरी सावधानी से मनाया जाना है। महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने लोगों से सामान्य तरह से छठ पूजा कर सहयोग का आवाहन किया है।  ठाणे शहर के उपवन ,तालाब , कोलशेत विसर्जन  महाघाट ,रायलादेवी तालाब , मासुंदा तालाब ,कोपरी खाड़ी , पारसिक विसर्जन महाघाट ,पारसिक रेतीबन्दर ,तुर्फेपाडा ,आदि स्थानों में छठ पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उत्सव के समय नागरिकों से विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ,छोटे बच्चों को घर से बाहर न आने देने , नागरिकों से   छठ पूजा स्थलों में भीडभाड न करने ,मास्क का उपयोग करने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है।  कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए छठ व्रतियों व नागरिकों से सामान्य व घरेलू पद्धति से छठ पूजा उत्सव मनाने का आवाहन महापौर व मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने किया है। ठाणे लोकसभा क्षेत्र शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग अध्यक्ष शशि यादव , छठ मैया पूजा सेवा समिति के संयोजक कुलदीप तिवारी ,दशरथ यादव , राकांपा नेता सुरेन्द्र उपाध्याय , संतोष तिवारी , प्रभाकर सिंह पप्पू ,धनंजय सिंह , विनयकुमार सिंह , भाजपा नेता विनय सिंह , राजकुमार यादव , शैलेश मिश्रा ,  श्रीकांत दुबे समेत अनेक उत्तर भारतीय नेताओं ने छठ पूजा की सशर्त अनुमति देने के निर्णय का स्वागत किया है।

संबंधित पोस्ट

खगोलशास्त्री डा डी के सोमन ने स्कूली छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष मिशन की दी जानकारी 

Aman Samachar

वज्रेश्वरी के डिव्हाईन हाईस्कूल पर कार्रवाई की मांग ,फीस की सख्ती के विरोध में अविभावक हुए एकजुट

Aman Samachar

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

Aman Samachar

प्रभारी सहायक आयुक्त की सांठगांठ से शुरू अनधिकृत इमारत का निर्माण

Aman Samachar

ठाणे मंडल को कोविड 19 वैक्सीन की 1 लाख 3 हजार डोज की पहली खेप आज मिली , 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!