Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेमडेसिविर इंजेक्शन के दुरुपयोग की निगरानी के लिए विशेष दल गठित

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  रेमडेसिविर इंजेक्शन के दुरुपयोग करने वालों पर मनपा विशेष उड़न दस्ते निगरानी रखेंगे। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने उपायुक्त स्तर के अधिकारी के अध्यक्षता में विशेष उड़न दस्ते का गठन करते हुए निगरानी रखने का आदेश दिया है।                                   रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते कुछ अस्पतालों द्वारा उसका दुरुपयोग होने की जानकारी मिल रही है।  रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग , वितरण व उपयोग के बारे में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से कार्य प्रणाली निर्धारित गयी है। जिलाधिकारी के माध्यम से इंजेक्शन की आपूर्ति करायी जा रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन जिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने व जिस मरीज को आवश्यकता हो उसके लिए उपयोग किया जाना है। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य टास्क फ़ोर्स व आयसीएमआर के मार्गदर्शक सुचना का पालन करने का आवाहन मनपा आयुक्त बांगर ने किया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि मरीज व मरीजों के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने के लिए चिट्ठी न दें। मनपा का विशेष उड़न दस्ता अस्पतालों में इंजेक्शन की आपूर्ति और उसके उपयोग के तालमेल की जांच करेगा। इसमें मांग वाले मरीज के लिए इन्जेशन के उपयोग की जांच करेगा। इंजेक्शन का भण्डारण व दुरुपयोग की जांच की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

अजित पवार ग्रुप के युवा पदाधिकारी राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

Aman Samachar

एनएआर इंडिया ने भारत में रियल इस्टेट उद्योग के भविष्य को आकार देने के लिए नए नेतृत्व की नियुक्ति की

Aman Samachar

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

केनरा बैंक द्वारा सबसे पहले हवाई इश्तेहार का प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!