Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रभाकर सिंह शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष के संगठक बने

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राकांपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के ठाणे जिला शहर अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पप्पू ने पाला बदलकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे दल में शामिल हो गए हैं। पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिव बंधन बांधकर उनका अपने दल में स्वागत किया है।

       प्रभाकर सिंह को शिवसेना संगठक नियुक्त किया गया है। सिंह राकांपा में रहते हुए पूर्वांचल फ़ौंडेशन , क्षत्रिय समाज संगठन समेत आने संथाओं के माध्यम सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रीय रहे हैं। शिवसेना के विभाजन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहक्षेत्र में उनका दबदबा माना जा रहा था। पहले शिंदे गुट के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट में खुलकर कोई तैयार नहीं हो रहा था। कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर समेत कुछ पूर्व नगर सेवकों के उद्धव गुट में शामिल होने के बाद उद्धव के समर्थन में लोगों का झुकाव बढ़ने लगा। सिंह को संगठक नियुक्त किये जाने पर उत्तर भारतीयों को शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष में जोड़ने का प्रयास शुरू है। मनपा चुनाव आने तक उद्धव ठाकरे गुट में अनेक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की चर्चा है।

संबंधित पोस्ट

किडस्टार पूर्व-प्राथमिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति के लक्ष्य के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का आयोजन

Aman Samachar

सिडबी ने ‘ विश्व एमएसएमई दिवस ‘ को ‘ विकास सप्ताह ‘ के रूप में मनाते हुए विकासात्मक उपाय किए

Aman Samachar

ब्रह्म फाउंडेशन की ओर से भाईंदर भव्य भागवत कथा का होगा आयोजन 

Aman Samachar

मुलुंड कांग्रेस द्वारा छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Aman Samachar

रमजान माह में होम क्रेडिट इंडिया ने जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत पेश किया उम्मीद का तोहफा कैंपेन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!