Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने होम लोन की दरों को घटाकर 6.5% किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने होम लोन की दरों में 25 bps की कटौती की घोषणा की, जो 7 अक्टूबर, 2021 से प्रभावी होने के बाद 6.75% से घटकर 6.50%* हो जाएगी। त्योहारों की शुरुआत के मौके पर ग्राहकों के लिए घर की खरीदारी को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए, बैंक ने इस ऑफ़र की समय-सीमा बढ़ा दी है और यह विशेष दर 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी। नई दरों का फायदा उन सभी ग्राहकों को मिलेगा, जो नए लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लोन ट्रांसफर कर रहे हैं, या फिर अपने मौजूदा लोन की रिफाइनेंसिंग कराना चाहते हैं ताकि उन्हें और अधिक सुविधाएं मिल सकें।बैंक द्वारा प्रोसेसिंग फीस के बिना होम लोन का प्रस्ताव पहले से ही दिया जा रहा था, जिसकी समय-सीमा 31/12/21 तक बढ़ा दी गई है।

               होम लोन की दरों में कटौती की घोषणा के मौके पर, श्री एच.टी. सोलंकी, जीएम- मॉर्गेज एंड अदर रिटेल एसेट्स, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “बैंक ने हमेशा अपने ग्राहकों को होम लोन और दूसरे रिटेल लोन पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का प्रस्ताव देने की कोशिश की है। साथ ही हम अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और हमारी समर्पित टीमों के माध्यम से लोन की प्रक्रिया को सहज एवं परेशानी-मुक्त बनाने का भी प्रयास करते हैं। इस बार त्योहारों के अवसर पर हमारे ग्राहकों को इस ऑफ़र का फायदा मिलेगा। ब्याज दर में इस कटौती के साथ, बैंक ऑफ़ बड़ौदा होम लोन अब 31/12/2021 तक की सीमित अवधि के लिए सभी श्रेणियों में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों का प्रस्ताव दे रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: बैंक ऑफ़ बड़ौदा संपर्कसूत्रअपूर्व माथुर | apurv.mathur@bankofbaroda.com

संबंधित पोस्ट

20.5 करोड़ रुपये के निवेश के बाद ‘EyeMyEye’ की परिसंपत्ति का मूल्य 102 करोड़ रुपये तक पहुंचा 

Aman Samachar

मनपा के आगामी बजट में नागरिकों के सुझाव होंगे शामिल – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने निकाला सायकिल मोर्चा , दर वृद्धि कम नहीं करने पर केन्द्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र घूमने से रोकने की चेतावनी

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ मुंबई के रक्तदान शिविर कर्मचारियों ने बढ़ चढकर लिया हिस्सा

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Aman Samachar

 पेट्रोल, डीजल दर वृद्धि के विरोध में सपा ने आन्दोलन कर प्रांतअधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar
error: Content is protected !!