Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सेलिब्रिटी जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ शॉपर्स स्टॉप ने इस साल के ब्यूटी फेस्टिवल “शोस्टॉपर्स” की शुरुआत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के जाने-माने फैशन और ब्यूटी डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने रोमांचक ऑफ़र्स, मास्टरक्लासेस और एक्सपीरिएंसेस के साथ ब्यूटी ट्रेंड्स, टैलेंट्स और क्रिएटिविटी को सेलीब्रेट करने के लिए शोस्टॉपर्स के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। 10–दिवसीय ब्यूटी फेस्ट की शुरुआत 8 अक्टूबर से नेशन-वाइड टैलेंट हंट के साथ होगी जिसमें वर्सेटाइल एक्टर, शिल्पा शेट्टी जज होंगी। यह फेस्ट फुल फ्लेज,15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार से 24 अक्टूबर 2021, रविवार तक चलेगा। फेस्ट खूबसूरती के चाहने वालों को ऑफर्स का लाभ उठाने और अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए कभी न खत्म होने वाले अवसरों का वादा करता है।

         शोस्टॉपर्स में एमएसी, डायर, केल्विन क्लेन, आर्सेलिया, बॉबी ब्राउन, कामा आयुर्वेद, लैक्मे, मेबेलिन, लोरियल, कलरबार, प्लम और कई अन्य ब्यूटी ब्रांड्स हिस्सा ले रहे है। क्रिएटिविटी, ट्रेंड्स और एडुटेनमेंट को दर्शाने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में, यह फेस्ट बेस्ट ब्यूटी ब्रांड्स और टॉप सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ को-क्रिएटेड कंटेंट का प्रदर्शन करेगा।

सभी शॉपर्स स्टॉप स्टोर्स में, ब्रांड ने एक्सपीरिएंस जोन्स बनाए हैं जो पर्सनलाइज्ड  और एक्सपर्ट लेड स्किन केयर कंसल्टेंट्स, ब्यूटी मास्टरक्लासेस, लाइव सेशंस, फ्रेगरेंस पर्सनलाइजेशन और एजुकेशन ऑफर करेंगे, साथ ही फ्लैश ऑफ़र करेंगे। शॉपर्स स्टॉप ने टॉप ब्रांड्स पर शानदार ऑफर्स के साथ-साथ स्टोर्स में उपलब्ध एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन शोस्टॉपर किट्स तैयार करने के लिए टॉप पार्टनर ब्रांड्स के साथ भी पार्टनरशिप किया है।  तो साल के सबसे बड़े सौंदर्य समारोह के लिए तैयार हो जाइए, जो भारत में मेकअप के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक रोमांचक और एजुकेशनल फेस्टिव सीजन का वादा करता है! लेटेस्ट अपडेट के लिए @shoppers_stop के Instagram पेज पर बने रहें!

(सहभागी होने के लिये इस लिंक पर जाये-: bit.ly/showstoppers2021)

संबंधित पोस्ट

शुल्क वृद्धि व वियार्थियों को आन लाईन क्लास से निकालने के खिलाफ मनसे ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

Aman Samachar

रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन की ओर से उपवन तालाब क्षेत्र में की गयी सफाई

Aman Samachar

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का पालकमंत्री ने दिया जिला प्रशासन को निर्देश 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अग्निवीरों के लिए भारतीय थल सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

उद्योग आघाडी की प्रदेशाध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा से लिया मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!