Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

राबोडी में दिन दहाड़े मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या , दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ठाणे [ युनिस खान ] मोटर सायकिल आये दो बदमाशों ने मोटर सायकिल से जा रहे मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दिया। दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। मनसे हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

          मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर राबोडी इलाके में रहने वाले मनसे पदाधिकारी जमील शेख मोटर सायकिल से जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से मोटर सायकिल से दो हमलावर आये और जमील शेख के निकट आकर सिर में पिस्टल से गोली मार दिया। जमील के गिरते ही हमलावर चम्पत हो गये। घायल जमील शेख को तत्काल ज्यूपिटर अस्पातल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राबोड़ी पुलिस और पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे घटना स्थल पर पहुँच मौके का निरिक्षण किया। आस पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हत्या की घटना के बाद राबोड़ी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गयी है। जमील शेख की हत्या के बाद मनसे नेता अभिजीत पानसे व ठाणे पालघर मनसे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव के पहुँचने पर भीड़ जमा हो गयी। तनाव  स्थिति को देखते हुए राबोड़ी में भारी पुलिस बंदोबस्त लगा दिया गया है। हत्या के असली कारणों का पता लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छानबीन तेज कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

एचसीएल ग्रांट के 16.5 करोड़ रुपये के संस्करण VIII के लिए 18 जून तक आवेदन मंगाए गए

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने IBA के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार जीते

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar

मान्धाता ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी का औचक दौरा

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी और ईकेए मोबिलिटी ने 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!