Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भटके विमुक्त जाति , जनजाति समाज ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ] भटके विमुक्त जाति , जनजाति के अधिकारीयों व  कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे को तुरंत वापस लेने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ भटके विमुक्त समाज ने आज ठाणे में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में शामिल नेताओं ने राज्य सरकार को भटके विमुक्त जातियों के खिलाफ बताते हुए आलोचना की है।
           अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमे नेताओं ने कहा कि राज्य की ठाकरे और पवार सरकार आरक्षण को रद्द करने के लिए काम कर रही है। कई वर्षों से मांग की जा रही है कि अधिकांश विमुक्तों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए, यह समाज कई वर्षों से ये सभी मांगें कर रहा है। 
            प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में राज्य सरकार को उसकी जगह दिखाएँगे। इस आंदोलन में भटके विमुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति-महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पवार, भटके-विमुक्त जाति कोंकण विभाग की महिला अध्यक्ष डा समीरा भारती, नगर सेवक एड  संदीप लेले, मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे, उपाध्यक्ष ठाणे शहर बाला केंद्र, महासचिव उज्ज्वला गलांडे भाटक्य- विमुक्ता अघाड़ी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

संबंधित पोस्ट

कोपरी में निःशुल्क रंगोली प्रदर्शन

Aman Samachar

ठाणे जिले में एक से नौवीं और ग्यारहवीं के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्णय – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

जब तक राम का नाम रहेगा तब तक दुनिया से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा – दाजी पणशीकर

Aman Samachar

वैक्सीन के बचे 7 हजार करोड़ रूपये का गरीब जनता के लिए राज्य सरकार घोषित करे पॅकेज

Aman Samachar

बच्ची के उपचार के लिए विश्वभर के 1,34,000 दानदाताओं से 14.3 करोड की राशि हुई एकत्र

Aman Samachar

विविध मांगों के लेकर बंजारा समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया डफला बजाओ आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!