Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा कर्मियों को 10100 रूपये सनुग्रह अनुदान घोषित होने कर्मचारियों में ख़ुशी 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपाके अधिकारीयों व कर्मचारियों को 10100 रूपये सनुग्रह अनुदान देने की महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने घोषणा किया है।  दीपावली पर्व के करीब 20 दिन पूर्व महापौर द्वारा की गई सानुग्रह अनुदान की घोषणा से मनपा कर्मियों में अपार खुशी व्याप्त है।

          गौरतलब हो कि महापौर प्रतिभा विलास पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, मनपा उपायुक्त दीपक पुजारी, कोणार्क विकास आघाडी गट नेता विलास पाटील सहित लेबर फ्रंट यूनियन एवं अन्य यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे। मनपा यूनियनों द्वारा आगामी दीपावली पर्व निमित्त सानुग्रह अनुदान के रूप में 15 हजार रुपए मनपा कर्मियों को दिए जाने की मांग महापौर पाटिल के समक्ष रखी गई थी। महापौर प्रतिभा पाटिल ने मनपा यूनियनों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए सानुग्रह अनुदान के तौर पर 10 हजार 100 रुपए मंजूर किए जाने की घोषणा की। महापौर प्रतिभा विलास पाटील द्वारा दीपावली पर्व निमित्त की गई सानुग्रह अनुदान की घोषणा से लेबर फ्रंट यूनियन अध्यक्ष एड.किरण चेन्ने, महासचिव संतोष चव्हाण, महेंद्र कुंभारे, भानुदास भसाले आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए मनपा प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
           विगत वर्ष मनपा प्रशासन द्वारा दीपावली पर 9 हजार 100 रुपए सानुग्रह अनुदान मनपा कर्मियों को दिया गया था जिसमे बिगत वर्ष से 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मनपा की तमाम यूनियनों के पदाधिकारियों ने मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटील एवं आयुक्त सुधाकर देशमुख का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से स्व एस एम शुक्ला लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

Aman Samachar

लायंगेट प्ले अपने पहले भारतीय मूल शो हिकप्स एंड हुकअप्स जल्द आ रहा है दर्शकों का मनोरंजन करने 

Aman Samachar

वरालादेवी तालाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत से परिजनों में शोक 

Aman Samachar

अट्रासिटी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तार के आश्वासन पर 14 दिनों से शुरू अनशन समाप्त

Aman Samachar

एयू बैंक ने लॉन्च की एक और उद्योग में अपनी तरह की पहली अभिनव क्रेडिट कार्ड पेशकश- स्वाइपअप

Aman Samachar

कमिंस इंडिया लिमिटेड के वित्तीय परिणाम मार्च 31, 2022 को समाप्त तिमाही एवं संपूर्ण वर्ष के लिए स्वीकृत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!