Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ] ईंधन दर वृद्दि राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की ओर पांचपखाडी के शेल पेट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया है। आन्दोलन कर रही राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल , डीजल , रसोई गैस की दर वृद्धि से आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। अच्छे दिन लाने का सपना दिखने वाली केंद्र सरकार लोगों को परेशानी में दल दिया है।

             गत कुछ दिनों में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की दर में वृद्धि कर दिया है। गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ,महिला प्रदेश अध्यक्षा रुपालीताई चाकनकर ने निर्देश व शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे , महिला अध्यक्षा सुजाता घाग के मार्गदर्शन में कार्याध्यक्ष सुरेखा पाटील के नेतृत्व में महिलाओं ने ईंधन दर वृद्दि के निषेधार्थ आन्दोलन किया। सुरेखा पाटील ने कहा कि दो   माह में सिलेंडर  दर में करीब सौ रूपये की वृद्धि हुई है।  ऐसी स्थिति में यदि दर वृद्धि वापस नहीं ली जाती तो महिलाओं को फिर से चूल्हा जलाने वाली स्थिति बन जायेगी। महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने दर वृद्धि वापस नहीं लिया तो जन आन्दोलन दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार को चूल्हे पर बैठा देगी। आन्दोलन में फूलबानो पटेल , सबिया मेनन , ज्योति निंबर्गी ,शशिकला पुजारी ,कल्पना नार्वेकर ,भानुमती पाटील , पल्लवी गीध ,मनीषा भाबड ,  माया केसरकर ,संगीता लोकरे ,सुवर्ण खिलारे , सुरेखा शिंदे , संगीता चंद्रवंशी ,स्नेहल चव्हाण आदि महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

संबंधित पोस्ट

ट्रेडबाइनरी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए 20 हजार पौधे

Aman Samachar

परिवहन विभाग की जमीनों का विकास पीपीपी आधार पर किया जाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

भाजपा नगर सेवक के कार्यालय पर हमला , सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद 

Aman Samachar

माजीवाडा से गायमुख मुख्य सड़क के दोनों ओर एवं सर्विस रोड की सफाई

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने खरगोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट के लिये 1200 करोड़ रुपये का पुनर्वित्‍तीयन किया पूरा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!