Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना महामारी मृतक के वारिसों को आश्रय अनुदान के लिए समिति गठित

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण से मरने वाले मरीजों के वारिसों को आश्रय अनुदान वितरण संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए जिला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। समिति के समक्ष आने वाले आवेदनों पर 30 दिन के भीतर निर्णय लिए जाने की जानकारी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है।
सर्वोच्च न्यायालय ने कोविड-19 बीमारी से मरने वाले व्यक्ति के वारिसों को राज्य आपदा  कोष से 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया है। जिला शिकायत निवारण समिति इस अनुदान के वितरण के संबंध में शिकायतों का हल करने का काम करेगी।  इस समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं और ठाणे जिला अस्पताल के जिला सर्जन सदस्य सचिव हैं।  इस समिति के सदस्य जिला परिषद के जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।
कोविड-19 रोग के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में कोई शिकायत होने पर समिति निर्णय लेगी।  समिति द्वारा आवेदन प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर निर्णय लिया जायेगा। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी नार्वेकर ने दी है।

संबंधित पोस्ट

दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा कार्रवाई तेज 

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव भारत भाग्य विधाता में मातृभूमि- प्रोजेक्शन मैपिंग शो को मिला जबरदस्त रिस्पांस 

Aman Samachar

भिवंडी के धामनकर नाका गणेशोत्सव में दस दिनों तक कोरोना जांच की व्यवस्था – संतोष शेट्टी 

Aman Samachar

सिडबी ने सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत महाराष्ट्र सरकार को 600 करोड़ रुपये की पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का ट्रैलर 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से होगी रिलीज

Aman Samachar

खुशियां बांटने वाली उमादेवी ओमप्राश शर्मा की अनुपस्थिति, सैकड़ों परिवारों की दिवाली फीकी

Aman Samachar
error: Content is protected !!