Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

राज्य के मंदिरों को खोलने के लिए भाजपा ने किया घंटानाद आन्दोलन व सांकेतिक उपोषण 

  ठाणे [ युनिस खान ]   राज्य के मंदिर खोलने की मांग को लेकर भाजपा ने घंटानाद आन्दोलन करने के बाद आज सांकेतिक उपोषण किया है। शहर के घंटाली मंदिर के बाहर उपोषण के साथ घंटानाद आन्दोलन किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व भक्तों ने हिस्स लिया है।

 भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने मदिरालय खोल दिया लेकिन मंदिर बंद हैं। इसके पहले मंदिर खोलने के लिए भाजपा ने सरकार को जगाने के लिए आन्दोलन किया।  सरकार की नींद नहीं खुलने पर आज फिर मंदिर खोलने की मांग को लेकर आन्दोलन किया है। ठाणे शहर का 200 वर्ष पुराने घंटाली देवी मंदिर के सामने भाजपा व अध्यात्मिक आघाडी की ओर से उपोषण किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ,मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले , प्रदेश सचिव संदीप लेले ,नगर सेवक सुनेश जोशी ,मृणाल पेंडसे ,अध्यात्मिक आघाडी के जिलाध्यक्ष विकास घांग्रेकर की उपस्थिति में हुए आन्दोलन में नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। एड. डावखरे ने कहा कि नागरिकों के मानसिक व अध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मंदिर खोलना आवश्यक है।  राज्य की महाविकास आघाडी सरकार ने मदिरालय खोल दिया है जबकि मंदिरों को बंद रखा है।  मंदिरों को खोलने की मांग हम कर रहे है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे 

Aman Samachar

चार मेट्रो लाइन के लिए मोघरपाड़ा में सबसे बड़े एकीकृत मेट्रो डिपो के लिए एमएमआरडीए को मिली जमीन

Aman Samachar

किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ इंटक ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

Aman Samachar

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar
error: Content is protected !!