Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले की छः महानगर पालिकाओं में नगर सेवकों की संख्या 627 से बढाकर 693 हुई 

ठाणे [ युनिस खान ] स्थानीय निकायों में जनसँख्या के मद्देनाजय सदस्य संख्या बढ़ने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।  जिससे ठाणे जिले के छह महानगर पालिकाओं में 66 नगर सेवकों की संख्या बढ़ गयी है। वर्तमान में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, भिवंडी-निजामपुर, नवी मुंबई में 627 नगर सेवक हैं यह संख्या बढ़कर 693 हो जाएगी।   नवी मुंबई के साथ-साथ कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव पिछले साल से कोरोना संक्रमण के कारण रुके हुए हैं।  ठाणे और उल्हासनगर महानगर पालिकाओं का कार्यकाल फरवरी 2022 में समाप्त हो रहा है।  इसके तुरंत बाद मीरा भाईंदर, भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका का चुनाव आने वाला हैं। ठाणे जिले में इन छह महानगर पालिकाओं सहित राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव तीन सदस्यीय प्रणाली में होंगे।  इसी के तहत राज्य चुनाव आयोग ने सभी मनापाओ को प्रभाग रचना करने का निर्देश दिया था। उस समय सदस्यों की संख्या यथावत रखने के निर्देश थे। बुधवार को हुई बैठक में बढ़ती आबादी को देखते हुए प्रभागों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है जिससे सदस्यों की संख्या बढ़ गयी है। 
             वर्ष 2011 की जनगणना में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है;  वहीं प्रत्येक प्रभाग की जनसंख्या 42 की जगह 39 हजार निर्धारित की गई है।  इसके अनुसार ठाणे मनपा  में 47 प्रभाग बनाए जाएंगे।  प्रत्येक प्रभाग में तीन और एक प्रभाग में चार नगर सेवक की संख्या के अनुसार कुल 142 नगर सेवकों की संख्या निर्धारित की गई है।  कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में भी, बढ़ती जनसंख्या के अनुसार बाल्यानी, टिटवाला में नगर सेवकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।  हालांकि 27 गांवों में प्रभाग रचना अभी भी अस्त-व्यस्त है, लेकिन कुल नगर सेवकों की संख्या 122 से बढ़कर 133 हो जाएगी।  उल्हासनगर, भिवंडी, मीरा भाईंदर और नवी मुंबई में जनसंख्या मानदंड समान होंगे, इन मनापाओं में सदस्यों की संख्या में भी प्रत्येक में 11 की वृद्धि होगी। नए प्रस्ताव की मंजूरी से ठाणे मनपा में नगर सेवकों की संख्या 131 से बढ़कर 142 , कल्याण- डोंबिवली में 122  से बढ़कर 133 , नवी मुंबई 111 से बढ़कर 122 , मीरा भाईंदर में  95 से बहाकर 106 एवं  उल्हासनगर में 78 से बढाकर 89 हो गयी है।

संबंधित पोस्ट

 खड्डे में गिरने से मोटर सायकिल सवार युवक की मृत्यु , आर्थिक सहायता दिलाने की मांग 

Aman Samachar

नारायण राणे के केंद्र में मंत्री बनने से शिवसेना – भाजपा में संघर्ष के आसार बढे

Aman Samachar

मेडिका में एक सफल शल्य चिकित्सा उपचार से एक मरीज़ की आवाज़ लौटाई 

Aman Samachar

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने एक चाय के खर्चे में पूरे एक दिन की कूलिंग कैंपेन किया शुरू 

Aman Samachar

एगॉन लाइफ व अहलिया फिनफोरेक्स ने छोटे शहरों के 5 लाख से अधिक ग्राहकों को जीवन बीमा सुविधा की प्रदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!