Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एनईएमएल के लिए क्लीयरिंग बैंक बनने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल के साथ किया एमओयू साइन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रीमियम बैंकबैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल मार्केट प्लेस और प्रोक्योरमेंट / ऑक्शन प्लेटफॉर्म के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस को हैंडल करने हेतु “क्लियरिंग बैंक” बनने के लिएएनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एनईएमएल के एमडी और सीईओश्री मृगांक परांजपे और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक, श्री जगदीश तुंगरिया ने आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

 एनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) एक लीडिंग इंडियन इलेक्ट्रॉनिक वेब बेस्डऑनलाइनकमोडिटीज स्पॉट मार्केट और सर्विसेज कंपनी है। यह फाइनेंशियल मार्केट्स और स्पॉट मार्केट्स के सर्वोत्तम फीचर्स का मिश्रण(संयोजन) है।

 इस अवसर पर बोलते हुएबैंक ऑफ बड़ौदा के जोनल हेडमुंबई जोनश्री जगदीश तुंगरिया ने कहा, “यह टाइ-अप दोनों संस्थानों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खोलता है। बैंक देश भर में एग्रीकल्चर मार्केटिंग फेडरेशंस और अन्य खरीद एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप करेगा और देश भर में अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से एग्री ई-कॉमर्स में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा।

 एनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ मृगंक परांजपे ने कहा, “अपने क्लियरिंग बैंक पार्टनर के रूप में हम बैंक ऑफ बड़ौदा का स्वागत करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का व्यापक नेटवर्क और टेक्नोलॉजी स्किल्स देश भर में एनईएमएल मेंबर्स को अपने एग्रीकल्चर बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

संबंधित पोस्ट

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

मेडिका में ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ ने एकता के एक साल का मनाया जश्न

Aman Samachar

राकांपा के प्रयासों से मुंब्रा कौसा के स्कूलों ने तीन माह की फीस किया माफ़ 

Aman Samachar

भिवंडी में मुंबई मनपा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद

Aman Samachar

घनसोली प्रभाग में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar
error: Content is protected !!