Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

ठाणे [ युनिस खान ] डंपिंग ग्राउंड के समस्या से दिवा के नागरिकों को छुटकारा दिलाने के लिए मनपा क्षेत्र से बाहर किराए पर डंपिंग ग्राउंड ले और दिवा के डंपिंग ग्राउंड के कचरे के ढेर को मिट्टी डालकर दुर्गन्ध रोकने का उपाय करने पर विचार किया गया।  बैठक में महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने प्रशासन को आदेश देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही दिवा के नागरिकों को डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

दिवा के डंपिंग ग्राउंड से होने वाली समस्याओं को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। दिवा से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर अनेक बार नागरिकों ने आन्दोलन किया। विविध राजनितिक दल के नेताओं ने उक्त समस्या उठाते हुए डंपिंग ग्राउंड को स्थानांतरित करने की मांग भी की।  कचरे के ढेर से निकने वाले दुर्गन्ध और उसके आग लगने से निकने वाले धुंएँ से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  दिवा डंपिंग ग्राउंड की समस्या के मुद्दे पर आज महापौर म्हस्के की अध्यक्षता व मनपा आयुक्त डा शर्मा की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में उपमहापौर पल्लवी कदम ,सभागृह नेता अशोक वैती , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के ,राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ,दिवा प्रभाग समिति अध्यक्षा सुनीता मुंडे ,नगर सेवा रमाकांत मढवी ,शैलेश पाटील ,नगर सेविका दर्शना म्हात्रे ,अंकिता पाटील , दीपाली भगत , अमर पाटील ,दीपक जाधव ,अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाड़े , उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले , मनीष जोशी , सहायक संचालक नगर रचना सतीश उगिले , आरोग्य अधिकारी डा बालाजी हल्देकर , उपनगर अभियंता नितिन येसुगड़े ,शहर नियोजन अधिकारी शैलेश बेंडाले आदि उपस्थित थे।  इस बैठक में डंपिंग ग्राउंड का निरिक्षण कर कचरे पर मिट्टी डालकर दुर्गन्ध रोकने का उपाय करने और मनपा क्षेत्र के बाहर खाली भूखंड की तलाश कर किराए पर लेने की बात महापौर म्हस्के ने कहा है। डंपिंग ग्राउंड के आरक्षित भूखंड से अतिक्रमण हटाकर कब्जे में लेने का निर्णय लिया गया है। स्थाई डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह निश्चित करने के लिए नगर सेवाक्वा अधिकारी की समिति स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। समिति के निरिक्षण के बाद डंपिंग ग्राउंड का निर्णय लेने की बात महापौर म्हस्के ने कहा है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद का सत्कार 

Aman Samachar

पैंटालून्‍स ने भारत में अपनी तरह के पहले शॉपिंग एक्‍सपीरिएंस ‘पैंटालून्‍स ऑनलूप’ की पेशकश की

Aman Samachar

लराम भगत उर्फ बाली सुजीत सुमन की फ़िल्म में बनेंगे खलनायक

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का डेटा-चालित रूपान्तरण को गति प्रदान करने के लिए एक्सेंचर के साथ समन्वय

Aman Samachar

कैंसर अस्पताल के साथ त्रिमंदिर बनने से दवा और दुआ दोनों एक जगह मिलेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!