Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

उगाही की योजना बना रहे दो लोग धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

भिवंडी [ युनिस खान ] भोईवाडा पुलिस ने राहगीरों व दुकानदारों को धारदार हथियार दिखाकर डराने व धमकाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व लगभग रात 9 बजे के  कारीवाली रोड़, मास्टर साइंजिग के पास स्थित दुकानदारों व राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर अफरोज उर्फ निरव्वा अफताब आलम अंसारी (23) और अब्दुल कादीर समशुलहक अंसारी (20) धमका कर पैसे उगाही का प्लान कर रहे थे। दहशत के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और फौरन पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस ने तत्परता से पहुँचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि नालापार स्थित अलीगढ़ होटल सामने, अशोक शेठ की चाल में दोनों रहते है। भोईवाडा पुलिस ने पुलिस सिपाही दुर्गेश आत्माराम आटपाडकर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ भारतीय शस्त्र  अधिनियम 1959 की धारा 4, 25 सहित महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 37(1),135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.एम. लोखंडे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

सेलीब्रिटीज का मशहूर म्‍यूजियम डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा में दोबारा खुलेगा 

Aman Samachar

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

भंडारली में डंपिंग ग्राउंड शुरू करने से दिवा के नागरिकों को मिलेगा दुर्गन्ध से छुटकारा

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित समय के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 8.25% किया 

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!