Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल को चिकित्सा उपकरण किए दान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  देश के हर हिस्से में स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के सरकार के प्रयासों में सहभागी बनते हुए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने हाल ही में विभिन्न जिलों में राहत कार्य शुरु किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत बैंक ने दिल्ली के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल को 10 लाख रुपये कीमत के चिकित्सा उपकरण दान किए हैं। मानीटर व आक्सीजन रेगुलेटरों सहित यह चिकित्सा उपकरण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कुमार जैन को सौंपे गए।
           इस कार्यक्रम में दिल्ली जोनल कार्यालय के उप महाप्रबंधक श्री ब्रज मोहन किशोर गुप्ता, उत्तरी दिल्ली सर्किल के डिप्टी सर्किल हेड श्री अनिल अहलूवालिया, मुख्य प्रबंधक श्री अनिल मिगलानी, दिल्ली उत्तरी जिला के लीड जिला प्रबंधक श्री मनोज कुमार और उत्तरी दिल्ली जिले की जिलाधिकारी सुश्री ईशा खोसला मौजूद रहीं।
       श्री ब्रज मोहन किशोर गुप्ता ने समाज के प्रति बैंक की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर यह दिल्ली के लोगों को उचित चिकित्सीय सुविधा दिलाने के लिए किया गया वहीं  यह देश भर में स्वास्थ्य ढांचे को उच्चीकृत करने के हमारे वृहत मिशन का हिस्सा है। बैंक ने इस तरह की पहल के लिए रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) व हास्पिटल मैनेजमेंट समिति (एचएमएस) के साथ जमीनी स्तर पर साझेदारी की है।

संबंधित पोस्ट

त्र्यंबक मंदिर को लेकर हुई राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – स्थानिक नागरिक

Aman Samachar

एनएसडीएल ने सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ किया सहयोग 

Aman Samachar

79% इंटरसिटी बस यात्रियों को लगता है कि सेवाओं में एकरूपता का अभाव , न्यूगो ट्रैवल इनसाइट्स का खुलासा

Aman Samachar

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए यूनियन बैंक का वित्तीय परिणाम घोषित

Aman Samachar

बिक्री के लिए लाए गए 65 बकरों की मौत

Aman Samachar

एम सी मेरी कॉम को नए रेनॉल्ट काइगर की चाबियां सौंपीं 

Aman Samachar
error: Content is protected !!