Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 168 गर्भवती महिलाओं की जांच में 74 अतिखतरनाक

भिवंडी [ एम हुसैन ] प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मनपा के 15 प्राथमिक नागरी स्वास्थ्य केंद्रों में 168 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। जिसमें 74 गर्भवती महिलाएं अतिखतरनाक पाई गई हैं, अतिखतरनाक गर्भवती महिलाओं की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी। महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटील ने शहर की गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित प्रसूति के लिए प्रधानमंत्री के इस अभियान का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया है। 

  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दूसरे एवं तीसरे तिमाही की गर्भवती महिलाओं को उच्च गुणवत्ता की सुविधा देने के लिए प्रत्येक महीने की 9 तारीख को यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भिवंडी मनपा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को यह विशेष सुविधा देने के लिए मनपा के 15 प्राथमिक नागरी स्वास्थ्य केंद्रों में शिबिर लगाकर गर्भवती महिलाओं की महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क जांच करके, उनके नमूने को प्रयोगशाला में जांच करने एवं अतिखतरनाक महिलाओं का निदान करने के लिए उन्हें सलाह दिया गया है। गर्भवती महिलाओं को संस्था स्तर पर सुरक्षित प्रसूति के संबंध में माताओं एवं उनके बच्चों को सुदृढ़ होने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच किया गया है। जिसमें विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों द्वारा 168 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है, जिसमें 74 अतिखतरनाक महिलाएं पाई गई हैं। 
   मनपा चिकित्साधिकारी के अनुसार अतिखतरनाक पाई गई गर्भवती महिलाओं की जांच उचित विशेषज्ञ द्वारा कराकर उनका निःशुल्क उपचार  कराया जाएगा। इस अभियान के लिए शहर के निजी दवाखाना की महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क अपनी सेवायें दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मनपा के सभी प्राथमिक नागरी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक महीने की 9 तारीख को इस प्रकार की खतरनाक महिलाओं की जांच एवं अन्य आवश्यक जांच की जा रही है। महापौर श्रीमती  प्रतिभा पाटील ने शहर की गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित प्रसूति के लिए इस अभियान का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया है।          

संबंधित पोस्ट

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोन प्रोटोकाल का उलंघन व वैक्सीनेशन 50 फीसदी से कम होना गंभीर संकट का संकेत 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने कवींद्र मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और होम स्टॉप का सीईओ

Aman Samachar

खुशियां बांटने वाली उमादेवी ओमप्राश शर्मा की अनुपस्थिति, सैकड़ों परिवारों की दिवाली फीकी

Aman Samachar

एसओएस चिल्ड्रन विलेज ऑफ इंडिया ने 2 वर्षों में 2000 से अधिक युवाओं को किया प्रशिक्षित

Aman Samachar

टीकों के निर्माण से लेकर टीकाकरण तक की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरकर होती है पूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!