Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अभिनेत्री कंगना रानावत पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करो – रशीद मोमिन

भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्र की भाजपा सरकार के कुशासन और गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जागरूकता अभियान चलाकर जनता के सामने उसकी विफलता उजागर की जायेगी। भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड रशीद ताहिर मोमिन कहा कि देश की आजादी को भीख में मिला बता कर लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का अपमान करने वाली कंगना राणावत के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के साथ पद्मश्री अवार्ड वापस लेना चाहिए।
      भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एड मोमिन ने बताया कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के 7 साल के कार्यकाल में देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। गरीब और गरीब होता जा रहा है, उसी के साथ मध्यम वर्ग के लोग गरीबी रेखा के नीचे आते जा रहे हैं। सरकार जानबूझकर डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दाम कम करने का नाटक कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत गिर रही है, जिसकी वजह से देश के लोग महंगाई की मार से बेहद परेशान हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मोमिन ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाले पावरलूम उद्योग की हालत बेहद खराब है। 50 प्रतिशत पावरलूम मशीनें बंद है। पावरलूम मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें अपनी पावरलूम मशीनें स्क्रैप के भाव में बेचना पड़ रहै हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पावरलूम क्षेत सहित देश में बेरोजगारी बेहिसाब बढ़ रही है, नौजवानों को काम नहीं मिल रहा है बेहिसाब महगाई से महिलाओं को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
           देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। मौजूदा समय में देश पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जवाहरलाल नेहरू जयंती के दिन 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पूरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत भिवंडी शहर में 14 नवंबर की शाम नई बस्ती के केजीएन चौक पर एक बड़ी सभा का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद भिवंडी शहर के हर वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गांधी टोपी लगाकर तिरंगा लेकर गली गली मोहल्ले में जाकर कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष नीतियों और उसके किये गए कार्यों  की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।
             इस अभियान के साथ संविधान बचाओ दिवस भी मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड व मुहल्ले में पदयात्रा निकाल कर पूरे भिवंडी शहर को कांग्रेसमय बनाया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता के एम सोहेल खान, अरसी आजमी, सिकंदर नदाफ आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Aman Samachar

किन्नर समाज के लोगों को महापौर के हाथो राशन वितरित 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Aman Samachar

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

फनस्कूल ने खिलौनों और शिशु देखभाल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar
error: Content is protected !!