Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मेट्रो 5 के पीलर की सालिया गिरने से 5 मजदूर घायल 

भिवंडी [ युनिस खान ] ठाणे – भिवंडी – कल्याण मेट्रो 5 का निर्माण कार्य के अंजुर फाटा मराठा पंजाब होटल के सामने दोपहर 3 बजे निर्माणाधीन पिलर से 30-40 फीट लोहे का सरिया अचानक नीचे गिर गया। इस घटना में 5 मजदूर घायल हो गए हैं जिसमें 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई है।
         ठाणे-भिवंडी- कल्याण के लिए मेट्रो 5 परियोजना का निर्माण कार्य विगत 3 वर्षों से शुरू है। ग्रामीण क्षेत्र स्थित रहनाल ग्राम पंचायत अंजुर फाटा क्षेत्र में मराठा पंजाब होटल के पास दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन पिलर में लगाया गया 30-40 फिट लोहे का सरिया अचानक नीचे गिर गया। सरिया नीचे गिरने से वहां काम कर रहे 5 मजदूर मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद मोहबुत, मोहम्मद अब्दुल अहद,मोहम्मद शकील,मोहम्मद नावेद आदि घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नारपोली पुलिसकर्मियों ने सभी घायल मजदूरों को  नजदीक स्थित शुश्रूषा रुग्णालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना के बाद उक्त मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया जिसे सरल करने में पुलिस को पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के उपरांत करीब 1 घंटे के बाद यातायात जाम को सुचारू करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई।

           स्थानीय नागरिकों ने एमएमआरडीए द्वारा निर्माण किए जा रहे मेट्रो 5 परियोजना की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एमएमआरडीए द्वारा निर्माण की जा रही मेट्रो परियोजना का कार्य सुनियोजित नहीं है। एमएमआरडीए ठेकेदार सड़क के बीचो-बीच पिलर खड़ा करने के लिए गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाल कर फेंक देता है जो लोगों को आवागमन में भारी तकलीफ दे रहा है। बारंबार शिकायत के बावजूद भी एमएमआरडीए अधिकारी कोई जरूरी कदम नहीं उठाते हैं। ठाणे से शुरू मेट्रो परियोजना का निर्माणाधीन निर्माण कार्य बेहद अनियन्त्रित तरीके से चलने की वजह से 24 घंटे यातायात जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

संबंधित पोस्ट

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक आत्मानिर्भर भारत रन अल्ट्रा-मैराथन  कुमार अजवानी सम्मानित

Aman Samachar

जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में अधिक शवों के अंतिम संस्कार से आसपास के नागरिक परेशान

Aman Samachar

खतरनाक बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक महीने के अंदर फैसला लें – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

जिला परिषद व पंचायत सदस्यों के मानधन बढ़ाने समेत विविध मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

Aman Samachar
error: Content is protected !!