Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

किसान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार के किसान व मजदूर विरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर 30 अक्टोबर तक 5 लाख लोगों तक पहुँचने का दावा किया है। ठाणे शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा है कि शहर अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में प्रत्येक प्रभाग में मुहीम चलाई जा रही है।

                अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से 2 अक्टोबर महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के दिन से किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ मुहीम शुरू की गयी है।  आज ठाणे रेलवे स्टेशन रोड , तहसीलदार कार्यालय ,के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता शिंदे ने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के दोनों विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का आभियान शुरू है। इसे शहर के सभी प्रभागों तक ले जाएंगे।  मनपा क्षेत्र में कुल 145 स्थानों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे ,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मवीर महरोल ,जावेद शेख ,अकरम बन्नेखान ,भारती जाधव ,जानबा पाटील ,दिलीप भोईर ,चंद्रकांत मोहिते ,एड. हिदायत मुकादम ,प्रवीण खैरालिया ,अंकुश चिदालिया ,आतिश राठोड आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

किसन नगर विद्यालय में कोरोना टीकाकरण की सुविधा के लिए आयुक्त का आश्वासन 

Aman Samachar

मनपा के सितंबर माह के सेवानिवृत्त 7 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी में आपीएस कैडर के डीसीपी की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

Aman Samachar

टीएमटी कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने के लिए प्रयास शुरू 

Aman Samachar

इस वर्ष 1.5 लाख गोविंदाओं को मिलेगा बीमा सुरक्षा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!