Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रवि सिंह भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र के सचिव नियुक्त

नागपुर [ सुरेश महाराज ] नागपुर बूटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, युवा समाजसेवी और प्रतापगढ़ जिले के मूल निवासी रवि सिंह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव बनाया गया है, युवा समाजसेवी रवि सिंह पिछले कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हैं और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं.
       रवि सिंह बूटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद पर रहते हुए सराहनीय समाजसेवा की है प्रतापगढ़ के बहुत से युवा बेरोजगार को नागपुर में रोजगार उपलब्ध कराया है और प्रतापगढ़ के लोगों के लिए नागपुर में चिकित्सा में मदद की है, रवि सिंह के समाजिक कार्यों को देखते हुए और भारतीय जनता पार्टी के प्रति रवि सिंह की निष्ठा और लगन को देखते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने रवि को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है, इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए भारी संख्या में लोगों ने रवि सिंह को बधाई दी है, नवनियुक्त प्रदेश सचिव रवि सिंह ने इस नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है, रवि सिंह की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही रवि सिंह के मूल निवास बरिस्ता बरियार पुर, मान्धाता प्रतापगढ़ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बरिस्ता विकास मंच, सर्व समाज कल्याण सेवा संस्थान, ने बधाई दी है .

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वॉकथॉन

Aman Samachar

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

Aman Samachar

धारावाहिक के लिए बनी अस्थाई स्टूडियो की छत पर लगी आग , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

 रणजी मैच के लिए मनपा का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम तैयार

Aman Samachar
error: Content is protected !!