Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई के लक्ज़री रियल एस्टेट डेवलपर, सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।सनटेक रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कमल खेतान ने वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के दौरान कारोबार के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा: “बिक्री के लिए तैयार की गई जबरदस्त रणनीति और ब्रांड की शानदार तरीके से वापसी की वजह से हमारे विभिन्न सब ब्रांड्स तथा प्राइसिंग स्पेक्ट्रम को शानदार सफलता प्राप्त हुई है, जो हमें अपने प्री सेल्स को मजबूत तरीके से बढ़ाने में सक्षम बनाता है इसके साथ साथ, हम सभी स्तरों पर अपने निर्माण कार्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसने हमारी बिक्री के साथ-साथ कलेक्शन की गति को और बढ़ा दिया है।

वर्तमान में उद्योग जगत में बेहतरीन गुणवत्ता वाली और अच्छी तरह से फंडिंग प्राप्त करने वाले रियल एस्टेट कंपनियों के पक्ष में बाजार के समेकन की प्रवृत्ति बरकरार है, सनटेक इस प्रवृत्ति के प्रमुख लाभार्थियों में से एक रहा है, जिससे कंपनी बेहतरीन रिटर्न के अवसरों के साथ अपने बिजनेस पोर्टफोलियो के विस्तार में सक्षम हुई है। साल 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के बाद से, सनटेक MMR क्षेत्र में अत्यधिक मूल्य-वृद्धि वाली परियोजनाओं का अधिग्रहण करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रहा है- और यह प्रवृत्ति आज भी कायम है। हमने वसई, वसिंद, बोरीवली, कल्याण और पेन की 5 परियोजनाओं में 23 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र का अधिग्रहण किया है। हम भवन-निर्माण एवं विकास के क्षेत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का उपयोग करेंगे, साथ ही हम इन सभी माइक्रो मार्केट में ऐतिहासिक प्रगति के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे।

हमें उम्मीद है कि, हम आने वाले दिनों में अपनी ब्रांड फ्रैंचाइज़ी और प्रबंधन विशेषज्ञता की मदद से विकास की नई संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाएंगे और कुल मिलाकर बाजार में हम अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना भी जारी रखेंगे।

 

संबंधित पोस्ट

इस गर्मी में फ़नस्कूल बच्चों के लिए विशेष नई श्रेणी के खिलौने किया पेश 

Aman Samachar

पड़ोसी के बुरी तरह पिटाई से घायल दो वर्षीय बालक

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar

मुंब्रा में पी एफ आई ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी लगाकर दिलाई उनकी याद 

Aman Samachar

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

महामारी से उबरते विश्व को अम्मा का अपने ६९वें प्राकट्य दिवस पर सन्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!