Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई से उत्तर प्रदेश के मध्य यात्रा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट न मिलने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। प्रवासियों की समस्या को देखते हुए जय परशुराम सेना फाउंडेशन ने मुंबई से उत्तर प्रदेश के लिए एक्सप्रेस ट्रेन बढ़ाने की मांग किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि अवध क्षेत्र के आम यात्रियों को रेल का आरक्षण टिकट की गंभीर समस्या है। ऐसे में रामलला का दर्शन करने राममंदिर अयोध्या जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को मुश्किल हो रही है।

         फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के जन्मदिन पर आज कई प्रमुख लोगों ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। इसमें संजय पाटील , आचार्य पं. अवनीश पांडेय , नदीम खान ,लक्ष्मीकांत मूंदड़ा आदि शामिल थे। इस दौरान रेल टिकट आरक्षण के समस्या और रेलों की अपर्याप्त संख्या पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच ट्रेनों में अरक्षित टिकट की समस्या गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के समय होती थी लेकिन अब हर समय ट्रेनों में टिकट फुल रहता है। मुंबई में रहने वाले प्रवासियों को हफ्तों प्रयास के बावजूद अरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। अरक्षित कोच में पहले सामान्य टिकट पर लोग यात्रा कर लेते अब वह भी बंद कर दिया गया है।  रेलवे का यह निर्णय स्वागत योग्य है। वहीँ यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे को उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच ट्रेनों को संख्या बढ़ाना चाहिए।
        शर्मा ने कहा है कि अयोध्या के बीच तीर्थ यात्रियों के लिए राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने हमने पहले ही मांग किया है। अयोध्या से मुंबई के मध्य चलने वाली साकेत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलने से यात्रियों को कुछ हद रहत मिल सकती है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए मुंबई वाराणसी ,मुंबई अयोध्या और मुंबई गोरखपुर के बीच नयी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की हम मांग कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने “हीरोज फर्स्ट” पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

ऑन्को (कैंसर) को हराकर नया जीवन पाने वालों के सशक्तिकरण के साथ, मेडिका कैंसर के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार

Aman Samachar

टी20 सीजन 2024 के लिए ऑफिशियल वॉटर बॉटल पार्टनर के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथ मिलाया

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करने पर पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

Aman Samachar

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar
error: Content is protected !!