Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी तालुका के देवरुंग गांव के एक घर में गॅस सिलेंडर विस्फोट से समूचा घर जलकर राख हो गया। घर में रखे सभी घरेलू  सामान,जेवरात,कपड़े आदि आग में जल गए हलाकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। कल्याण-डोंबिवली मनपा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर 1 घंटे में बुझाने में सफलता प्राप्त कर लिया।
            मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका स्थित देवरूंग गांव निवासी सुरेश गोड़े के घर में उनकी पत्नी सुबह करीब 10 बजे के दौरान खपडेल के घर स्थित किचन में भोजन बना रही थी। उसी दौरान पत्नी जब बाहर निकल कर गई तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर विस्फोट के कारण समूचा किचन आग की चपेट में आ गया जिससे आसपास रखे सामान में आग लग गई। घर में आग फैलती देखकर गोड़े की पत्नी जान बचाकर बाहर निकल भागी जिससे अनहोनी टल गई। पड़ोसी व तमाम ग्रामवासी आग बुझाने को दौड़े लेकिन आग बढ़ती गई। घटना की सूचना मिलते ही कल्याण डोंबिवली मनपा से पहुंचे दमकल कर्मियों ने 1 घंटे में आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की।

संबंधित पोस्ट

आज से राशन व खाद्य पदार्थ जीवन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

Aman Samachar

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Aman Samachar

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

Aman Samachar

परिचारिकाओं के परिश्रम से आज कोरोना महामारी पर धीरे धीरे विजय मिल रही – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!