Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी शहर की कई मजदूर बस्तियों में झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है.भिवंडी मनपा चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर कफील अहमद  अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है. भिवंडी में इसी तरह हजारों झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है, जो बिना किसी अधिकारीक प्रमाण पत्र व सरकारी मान्यता के गरीब मजदूरों की दवा करके उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

गौरतलब हो कि काफिल अहमद जीमल अहमद अंसारी नामक एक झोलाछाप डॉक्टर ने भिवंडी शहर के हांडी कंपाउंड की गली नंबर 5 में एक दवाखाना शुरू कर  जरूरतमंद नागरिकों का इलाज कर रहा था.इसकी शिकायत भिवंडी मनपा के चिकित्सा विभाग से की गई थी. शिकायत के उपरांत भिवंडी महानगर पालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जब शमीम सलाम अंसारी उस जगह का दौरा कर रहे थे, फर्जी डॉक्टर काफिल अहमद जिमल अहमद अंसारी ने महाराष्ट्र राज्य में चिकित्सा व्यवसाय करने के लिए महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन से किसी भी आधिकारिक पंजीकरण प्रमाण पत्र के बिना प्रैक्टिस करते हुए विभिन्न दवाइयों को भी पाया.मनपा चिकित्सा अधिकारी ने उक्त मामले पर कार्यवाही करते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन भोईवाड़ा में मामला दर्ज कराया.पुलिस ने महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1961 की धारा 33, 35 और 36 के तहत मामला दर्ज कर झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

संबंधित पोस्ट

पेड़ों की कटाई व पानी की बर्बादी न कर नैसर्गिक रंगों से सामान्य होली मनाएं – डा विपिन शर्मा

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 50 स्थानों पर लोगों के पीने के लिए अस्थायी जलापूर्ति

Aman Samachar

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने1100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

Aman Samachar

मैं भारत हूं संघ’ के कार्यक्रम में ठाणे की समाजसेवी हस्तियों को मिला ‘ठाणे नवरत्न पुरस्कार’

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने “रिलायंस हेल्थ ग्लोबल” को लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!