Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 नियंत्रण टीकाकरण टीम 16 किमी पैदल चलकर सह्याद्री क्षेत्र के दापुरमाल गाँव में लोगों का टीकाकरण किया है।  जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाउसाहेब दांगडे स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना किया है।
             जिले के दूर दराज के अतिदुर्गम जंगल व पहाड़ियों के बसे ऐसे गांव के प्रत्येक नागरिक के घर जाकर सभी पात्र ग्रामीणों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को  टीकाकरण किया। उन्होंने हर नागरिक के स्वास्थ्य की भी जांच की। दापुरमाल गाँव शाहपुर तालुका के कसारा क्षेत्र में विहिगाँव उप-केंद्र के अंतर्गत स्थित है यहां परिवहन का कोई साधन नहीं है।  इसलिए चिकित्सा अधिकारी डा हर्षल भोर के साथ नामदेव फरडे ,बालू निचिते ,सुजाता भोईर ,भारती ठाकरे ,श्रीमती झुंगरे , श्रीमती खोरगड़े ने उक्त गाँव की 16 किमी दूरी पैदल चलकर तैय किया।
       इस गांव की कुल आबादी 246 है। कोविड 19 टीकाकरण के लिए कुल 138 लाभार्थी थे। इसमें दो गर्भवती मां और तीन स्तनपान कराने वाली माताएं शामिल हैं। इन सभी लोगों का टीकाकरण करने के बाद स्वास्थ्य टीम ने यहां स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। स्वास्थ्य शिविर के तहत बाल रोग, गर्भवती माताओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, त्वचा रोगों की जांच की गई।  जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन दिया गया।
ठाणे जिला परिषद का स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव, वाडी, पाडे , तांडे और पुरवा का टीकाकरण कर रहा है।  जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र के नागरिकों को टीका लगाने का कार्य कर अरह है। भले ही यह गाँव जिले के दूर दराज अतिदुर्गम क्षेत्र में ही क्यों न हों। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा मनीष रेंगे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण कर लोगों में जागरूकता पैदा करने और कोरोना के भय को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

जनभागीदारी से स्वच्छता बढ़ाने के लिए मनपा ने की प्रतियोगिता की घोषणा

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर ठाणे व पालघर समेत कोकण बेल्ट में होना कोलीवाड़ों का पुनर्विकास

Aman Samachar

नागरिकों के टैक्स का पैसा भ्रष्टाचार के कारण कलवा खाड़ी में बहा – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

राहूर गृप ग्रामपंचायत के उपसरपंचपद पद पर शिवसेना की रेखा पाटोले निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर एड शर्मा की स्मृति में चौथा पुरस्कार कानूनविद को दिया जायेगा

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!