Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्युवोको विस्टास की सीमेंट बिक्री बढ़ी

मुंबई [ अमन न्यून नेटवर्क ] मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड की सीमेंट बिक्री सालाना आधार पर 1 . 2 फीसदी बढ़कर 4 . 5 एमएमटी हो गई। परिचालन से राजस्व भी 7 फीसदी बढ़कर 2 , 573 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटिडा 336 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना 73 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के एमडी जयकुमार कृष्णस्वामी ने कहा कि रिस्दा और निंबोल प्लांट में बाधाओं को दूर कर लिया गया है। इससे कंपनी को सीमेंट की बढ़ती मांग पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने फाइबर रीइंफोर्स्ड सीमेंट कंपोजिशन के लिए पेटेंट हासिल किया है। इसे बाजार में डुयूरागार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट के रूप में ब्रांड किया गया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे सेंट्रल जेल में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

लक्स कोज़ी बॉयज़ ने बच्चों के लिए नए प्रोडक्ट और स्टाइल के साथ अपनी रेंज का किया विस्तार

Aman Samachar

ठाणे के अपग्रेडेड अल्फा सर्विस सेंटर में कैमरा और लेंस के लिए सोनी की सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा

Aman Samachar

उद्योगपति प्रदीप राकां रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट निर्वाचित

Aman Samachar

विकास पथ पर अग्रसर ग्राम सभा टिकरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!