Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी में एक कलयुगी शराबी बाप द्वारा 10 वर्षीय बच्ची पर शारीरिक अत्याचार कर पाप छुपाने की खातिर गला घोट कर हत्या किए जाने का अमानवीय मामला प्रकाश में आया है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन हद्द पदमानगर परिसर में क्लास 6 की छात्रा अपने माता पिता के साथ रहती थी.बच्ची का बाप शराबी था और मां गोदाम में काम कर परिवार का पालन पोषण करती थी.घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर कलयुगी बाप ने अपनी 10 वर्षीय बच्ची के साथ शारीरिक अत्याचार की घटना को अंजाम दिया और पुलिस के डर से बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर घर का दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गया. रात्रि 8 बजे गोदाम में कार्य कर घर लौटी मां बच्ची की दर्दनाक हालत देखकर सन्न रह गई.मां द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत की खोजबीन के बाद कलियुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने  7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकडे कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

प्रदेश कांग्रेस का मो. तारिक फारुकी को महासचिव बनाने पर समर्थकों में ख़ुशी 

Aman Samachar

 एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दानदाताओं व प्राप्तकर्ताओं की बैठक में बालिका हुई भावुक 

Aman Samachar

बच्चों के लिए विशेष खसरा – रूबेला टीकाकरण अभियान, 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक

Aman Samachar

मुंब्रा – कलवा – शील के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने दी दावत-ए-इफ्तार

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य नियुक्त

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह में हुई सराहना

Aman Samachar
error: Content is protected !!